झाबुआ आजतक डेस्क:
नगर के राजवाड़ा स्थित प्राचीन एवं महाचमत्कारिक देवधर्मराज मंदिर पर रविवार को सायंकाल साढे 7 बजे देवधर्मराज महोत्सव समिति द्वारा देवधर्मराज जन्म जयन्ती महोत्सव को भव्याति भव्य पैमाने पर श्रद्धा भक्ति एवं उल्लास के साथ मनाया गया। गौरतलब है कि देवधर्मराज को दुधारू पशुओं का रक्षक माना जाता है तथा सैकड़ों वर्ष पूर्व रजवाड़ी समय में कवेलू से निर्मित प्रतिमाएं इसी स्थान पर वटवृक्ष के नीचे स्थापित की गई थी। जन्म जयंती के अवसर पर समिति द्वारा मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा बिजली के बल्बों से मंदिर परिसर को आलोकित किया गया एवं स्वागत द्वार लगाए गए थे।सायंकाल साढे सात बजे महाआरती का आयोजन हुआ जिसमें समाजसेवी लाखनसिंह सोलंकी, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष शैलेष दुबे, पूर्व नपा उपाध्यक्ष विजय चैहान एवं अजय रामावत के आतिथ्य में महाआरती की गई तथा भगवान देवधर्मराज को 5 हजार 555 लड्डूओं का नैवेद्य अर्पण किया गया। आयोजित महाआरती में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने आरती में भाग लिया तथा सभी को लड्डूओं की प्रसादी वितरित की गई।
Trending
- सड़क निर्माण की घटिया गुणवत्ता पर सवाल; पंचायत ने लिया संज्ञान, पत्र लिख जांच की मांग
- संस्कार पब्लिक स्कूल थांदला की गौरवमयी उपलब्धि
- फार्म गेट एप से किसानों को नगद भुगतान पर व्यापारी एवं कृषकों में हर्ष, मंत्री नागर सिंह चौहान के प्रयासों की सराहना
- चंद्रशेखर आजाद नगर भाबरा चिंतामन गणेश, मित्र मंडल सोनी मोहल्ला के पंडाल में पहुंचे सांसद अनीता नागर सिंह चौहान
- फार्म गेट एप से किसानों को नगद भुगतान पर व्यापारी एवं कृषकों में हर्ष, मंत्री नागर सिंह चौहान के प्रयासों की सराहना
- एक्सप्रेस-वे पर पत्थरबाजी : काकनवानी पुलिस ने 4 नाबालिगों को अभिरक्षा में लिया
- 8 लेन एक्सप्रेसवे पर पथराव की घटनाओं की रोकथाम को लेकर पुलिस-प्रशासन ने ली ग्राम स्तरीय बैठक
- तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी म. सा. के सानिध्य में करुणामूर्ति सलाहकार पूज्य श्री रुपेंद्रमुनिजी म. सा. की 28 वीं पुण्यतिथि जप-तप से मनाई
- थांदला गौरव तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी म. सा. के सानिध्य में युवा तपस्वी प्रतीक पावेचा ने 16 उपवास की कठोर तपस्या पूर्ण की
- आबकारी विभाग आलीराजपुर की जोबट के अवैध मदिरा विक्रय वाले ढाबों पर कार्रवाई
Prev Post
Next Post
