![]()
![]()
झाबुआ लाइव के लिए खवासा से अर्पित चोपड़ा की रिपोर्ट-
स्थानीय संकट मोचन मित्र मंडल द्वारा नवरात्र के प्रथम दिन भव्य चल समारोह एवं कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में कन्याओं ने कलश में नारियल की जगह तुलसी का पौधा रखकर ग्रामवासियों को ग्रीन खवासा-क्लीन खवासा का संदेश दिया। चल समारोह में युवा वर्ग स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत, जल संरक्षण, वृक्ष संरक्षण का संदेश देती तख्तियां लेकर चल रहा था। संकट मोचन मित्र मंडल की इस अनोखी और पर्यावरण हितैषी पहल को ग्रामवासियों और चल समारोह एवं कलशयात्रा में शामिल हुए क्षेत्रीय विधायक कलसिंह भाबर ने भी खूब सराहा। संकट मोचन मित्र मंडल द्वारा दिए गए ग्रीन खवासा-क्लीन खवासा के संदेश से प्रेरित होते हुए पूर्व में सामाजिक संगठनों, आम जनता,जनपद उपाध्यक्ष राजेंद्र भगत, सरपंच रमेश बारिया द्वारा की गई कचरा वाहन की मांग को विधायक ने स्वीकृति देते हुए जल्द ही खवासा में कचरा वाहन पहुंचाने की घोषणा की। इस अवसर पर विधायक भाबर ने खवासा की जनता को शव वाहन की सौगात भी दी। विधायक ने बताया कि सोमवार को रन्नी पंचायत में साढ़े तीन करोड़ की लागत से बनने वाले तालाब एवं भेरूपाड़ा से खवासा मार्ग का भूमिपूजन भी किया जाएगा। चल समारोह एवं कलश यात्रा का विभिन्न स्थानों पर ग्रामवासियों एवं विश्व हिंदू परिषद् बजरंग दल द्वारा स्वागत भी किया गया। आयोजन में जनपद उपाध्यक्ष राजेंद्र भगत, सरपंच रमेश बारिया, महेंद्र सिंह राठौर, विहिप जिला सहमंत्री अनोखीलाल सोनी, भाजपा नेता मुकेश पाटीदार, शांतिलाल पटेल कैलाश कहार, जीतेन्द्र वागरेचा आदि उपस्थित थे ।
Trending
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मूक-बधिर विद्यार्थियों को विधिक साक्षरता की जानकारी दी
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
- शिक्षा से आत्मनिर्भर सप्ताह के अंतर्गत गुड़िया निर्माण प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का लिया मूल्यांकन टेस्ट, कलाकृतियों ने मोहा मन
- गणेश उत्सव का हुआ समापन, डीजे की धुन पर निकला भव्य विसर्जन जुलूस
- तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार को कुचला , मौके पर हुई मौत
- गणेश पंडालों में गूंजा गौरक्षा का संकल्प, 200 से अधिक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने ली शपथ
- नवरात्रि समिति की नवीन कार्यकारिणी का गठन, पूर्व कार्यकारिणी का आय व्यव का ब्यौरा पेश किया
- वायरल वीडियो के बाद सीएमएचओ का बड़ा एक्शन
- उदयगढ़ में जघन्य हत्याकांड: चरित्र शंका के चलते पत्नी ने की पति की हत्या, घर में दफनाया शव
- प्रसिद्ध कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के भतीजे शिवम मिश्रा पहुंचे बड़ी खट्टाली, श्री चारभुजा नाथ के किए दर्शन


