झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
पुरातन समय से मध्यस्थता के माध्यम से विवादो का निराकरण होता रहा है। महाभारत काल में अर्जुन और दुर्योधन के बीच विवाद को समाप्त कराने के लिए भगवान श्रीकृष्ण मध्यस्थ बने थे तो रामायण काल में राम और रावण के बीच अंगद ने मध्यस्थता का प्रयास किया था। उक्त बात पेटलावद न्यायाधीश वर्ग 1 अनिल कुमार चौहान के द्वारा मंगलवार को स्थानीय शासकीय महाविद्यालय में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में व्यक्त किये। न्यायाधीश चौहान ने उपस्थित छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए मोटर व्हीकल एक्ट एवं आरटीआई कानून सहित भादवि की विभिन्न धाराओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम को अभिभाषक संघ अध्यक्ष अमृतलाल व्होरा एवं जितेन्द्र जायसवाल ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जे पी पाटीदार, डॉ किशोर एल्डे, प्रोफेसर अरूण कटारा, मंगला शर्मा, चैनसिह कोरट, मुकेश कटारा, एवं न्यायालयीन कर्मचारी सुनील सिसौदिया सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालयीन छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
Trending
- शासकीय विद्यालय छकतला का एसडीएम ने किया आकस्मिक निरीक्षण
- सीएम डॉ. मोहन का एक और मास्टरस्ट्रोक, अब ग्वालियर में बनेंगे संचार से जुड़े सारे उपकरण, जानें क्या-क्या होगा तैयार
- किसान कल्याण के लिए संकल्पित सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेती से केवल घर नहीं चलता, बल्कि रोजगार भी मिलता है
- 31 जुलाई को थांदला आ रहे सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रशासन ने जारी की ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था
- आज से शुरू होगा मासपारायण पाठ, रामचरित मानस के साथ निकाली शोभायात्रा
- ग्राम खरपाई में अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत, पहचान की कोशिश जारी
- मोहनपुरा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: ₹2,000 की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार
- अधिवक्ता वागेश सामवेदी की प्रभावी पैरवी रंग लाई, तीन वर्षों से साइबर लियन में फंसे लाखों रुपये से हटेगा प्रतिबंध, न्यायालय ने जारी किए आदेश
- सीएम डॉ. मोहन ने उज्जैन को दी 587.23 करोड़ की सौगात, कहा- आज से प्रदेश में शिक्षा के नए युग का प्रारंभ
- चंद्रशेखर आजाद नगर में घर के आंगन से बाइक चोरी, अज्ञात आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज
Prev Post
Next Post