झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
विश्व योग दिवस मंगलवार को स्थानीय दशहरा मैदान पर मनाया गया। प्रात: 6 से 8 बजे तक होने वाले योगासन में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा प्रशासनिक अधिकारियों के अतिरिक्त गणमान्य नागरिकों, स्कूली विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में भारत स्वामिभामन के पदाधिकारियों के विशेष सहयोग रहा। इस दौरान भारत स्वाभिमान के पदाधिकारियों ने उपस्थितजनों को पतंजलि उपहार भी वितरित किये। कार्यक्रम में योग चिकत्सक ने योग की विभिन्न मुद्राएं बताई तथा योग से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में भी विस्तृत जानकारियां दी। इस दौरान भारत स्वाभिमान के नीरज भट्ट, लोकेन्द्र आचार्य, गणपति वैरागी, राजीव सोनी, जगमोहन राठौड़, तानसिंह मैड़ा, राजू धानक, मोंटू उपाध्याय, इंदर रूनवाल, सांवलिया सोलंकी आदि ने सराहनीय योगदान दिया।
Trending
- राणापुर की बेटी यशस्वी नितेश शाह ने निभाया वादा, महिलाओं को मिली नई उड़ान
- गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा : निबंध प्रतियोगिता के विजेता छात्राओं का हुआ सम्मान
- सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल में नई छात्र परिषद का अलंकरण समारोह आयोजित
- नेमा समाज, झाबुआ में मंदिर जीर्णोद्धार संकल्प एवं शिला पूजन समारोह श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सम्पन्न
- स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर आरटीओ ने स्कूल वाहनाें की जांच की
- मिड-डे मील में लापरवाही: बच्चों को परोसी जा रही थी जली रोटियां, शिक्षा का गिरता स्तर देख जिपं सीईओ ने लगाई क्लास
- नशे से दूरी है जरूरी 2.0: झाबुआ एसपी देवेंद्र पाटीदार ने पिटोल हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों से किया संवाद
- पेटलावद में पाटीदार पैथोलॉजी लैब पर फिर स्वास्थ्य विभाग की दबिश
- जहां हर मिनट उफनता था 25 लीटर पानी, जानें कैसे बनी वो टनल, सीएम डॉ. यादव ने करीब से देखा ड्रीम प्रोजेक्ट
- नीट यूजी 2026: झाबुआ की विभा नायक ने 605 अंकों के साथ हासिल की ऑल इंडिया 8565वीं रैंक, ओबीसी कैटेगरी में चमकीं
Next Post