झाबुआ। मंगलवार को कलेक्टर की जनसुनवाई में अपनी समस्याओं को लेकर आवेदक कलेक्टर के पास पहुंचे। इस दौरान ग्राम ढाढनिया तहसील मेघनगर के सिलिकोसिस पीडि़त सिलिया जेमाल एवं कीर्तन पंागला ने स्वयं एवं पत्नी की सिलिकोसिस बीमारी का इलाज करवाने के लिए आवेदन दिया। वहीं माता-पिता दोनो की मृत्यु के बाद अनाथ हुए बालक एवं बालिका ने कलेक्टर डॉ.अरूणा गुप्ता से जनसुनवाई में पढ़ाई की व्यवस्था करवाने की गुहार लगाई। कलेक्टर डॉ. अरूणा गुप्ता ने तत्काल बालक एवं बालिका को छात्रावास में प्रवेश दिला कर पढाई की व्यवस्था करवाने के लिए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को निर्देशित किया। ग्राम डोचका के ग्रामीण ने गांव में लाईट बंद होने के बाद भी बिल दिए की शिकायत की, तो गुलाबपुरा निवासी सुरेश ने शौचालय निर्माण कार्य की प्रोत्साहन राशि 12 हजार रूपये का भुगतान करने, नानिया, ग्राम सेमल ने स्वीकृत आवास की राशि का भुगतान करने, ग्राम समोई के सोमसिंह ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजनांतर्गत किराना दुकान के लिए स्वीकृत तीन लाख का लोन नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक से भुगतान करने का आवेदन कलेक्टर को सौंपा।
Trending
- बरझर के जूना गांव फलियां में करंट लगने से व्यक्ति की मौत
- डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पैक्स अंतर्गत नवीन सदस्यता अभियान का किया गया शुभारंभ
- आपत्तिजनक टिप्पणी पर भड़का समाज, थाने पहुंचा जनसैलाब, सख्त कार्रवाई की मांग
- बाबा साहेब कहते थे ज्ञान प्राप्ति के बोध से ही ज्ञान प्राप्त किया जा सकता हैं- पूर्व विधायक माधौसिंह डावर
- डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई
- सड़क हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
- ई-विकास प्रणाली के तहत अब ई-टोकन से होगा खाद का वितरण
- राम भरोसे उपस्वास्थ्य केंद्र, ना ही साफ सफाई ना ही केंद्र खुलने का कोई समय
- अखिल भारतीय वाणी समाज अध्यक्ष को मातृ शौक, वाणी समाज में शोक की लहर
- लूट की झूठी कहानी रचकर पुलिस को गुमराह करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, फरियादी ही निकला मास्टरमाइंड