
पटेल पब्लिक स्कूल में अंचल से आइआइटी जेइ मेन एंड एडवांस प्रतिस्पर्धा में चयनित छात्रों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, धार, बड़वानी, खरगोन के आदिवासी बच्चों को इन्दौर में विशेष प्रशिक्षण देने वाले शिक्षक देवेन्द्र बावलिया, प्रदीप पटेल एवं दीपक भी उपस्थित रहे, जो प्रतिस्पद्र्धाओं के लिए छात्र-छात्राओं को तैयार करने के लिए इस स्कूल में नियमित कक्षा संचालन कर रहे हैं। चयनित छात्र राहुल बापूसिंह डावर ने बताया कि मुझे विशेष प्रशिक्षण का ही लाभ मिला कि और मैं सफल हो सका। बिना गुरू ज्ञान नहीं होता, गुरूओं के मार्गदर्शन से बड़ी सफलता पाई जा सकती है। प्राचार्य सुनील पाटील व प्रबंधक अरविन्द गेहलोत ने बधाई दी।
Trending
- एचआईवी-एड्स के खिलाफ पैदल और वाहन रैली से दिया जागरुकता का संदेश
- सोंडवा में निकली भव्य तिरंगा वाहन यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारे गूंजे
- जिला पुलिस झाबुआ द्वारा नितिन डामर को उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया
- 47 हजार 990 करोड़ से होगा प्रदेश का विकास, जानें सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट में क्या-क्या लिए निर्णय?
- सड़क हादसे में घायल बाइक सवार 19 वर्षीय युवक की मौत, अज्ञात वाहन चालक फरार
- छकतला में फिर लगा लंबा जाम, आधे घंटे तक परेशान हुए वाहन चालक
- सीएम डॉ. मोहन पहुंचे सिचुएशन रूम, बाढ़ की जानकारी लेकर प्रभावित लोगों से किया सीधा संवाद
- 13 को जोबट में राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा का भव्य अनावरण
- मेघनगर में रक्तदान महाअभियान, अधिकारियों सहित नागरिकों ने किया रक्तदान
- शासकीय उचित मूल्य दुकान से अनाज चुराने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, 5.52 लाख का मशरूका बरामद
Next Post