झाबुआ लाइव के लिए मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया की रिपोर्ट-
भारतीय जनता पार्टी मंडल मेघनगर की बैठक सोमवार दोपहर 12 बजे स्थानीय कम्प्यूनिटी हाल में हुई। बैठक में भाजपा के राश्ट्रीय आदिवासी नेता क्षेत्र के पूर्व सांसद दिलीपसिंह भूरिया की 24 जून को प्रतिमा अनावरण व श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मेघनगर मण्डल से 2 हजार कार्यकर्ता झाबुआ पहुंचेंगे। वृहद बैठक को संबोधित करते हुए पेटलावद की विधायक ने कहा कि भूरिया ने जिले के लिये बहुत कुछ किया है। भूरियाजी ने पूरे जीवनभर राजनीति क्षेत्र में रहकर काजल की कोटरी में बेदाग रहते हुए आदिवासियंो की सेवा की है। भाजपा ने जो भूरियाजी की पुण्यतिथि व प्रतिमा अनावरण का कार्यक्रम रखा है, आप कार्यकर्ताओं से आव्हान करती हूं कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर भूरियाजी को श्रद्धांजलि अपिर्त करे। बैठक में विधायक भाबर ने कहा कि भूरियाजी ने पूरे जीवनभर आदिवासियों की लड़ाई लड कर पूरे देश में आदिवासियों का सम्मान बढाया है। पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेष दुबे ने कहा कि श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नगरीय प्रशासन मंत्री, जिले के प्रभारी मंत्री के साथ साथ कई विधायक, सांसद, झाबुआ पहुंचकर भूरियाजी को श्रृद्धांजली अर्पित करेगे। इसके लिए पार्षद भूपेश भानपूरिया, संतोष परमार, नौगांवा में जवसिंह परमार, दिपा मावी, रंभापुर में लक्ष्मणसिंह मेरावत, मदरानी में पंकज राठौर, पांगला चारेल, अगराल पंकज गुर्जर व जॉन मेडा को उक्त कार्यक्रम का प्रभारी बनाया गया है। बैठक में बड़ी संख्या में मंडल, जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
Trending
- बाइक और बस की भिड़ंत में पति-पत्नी की मौत, टक्कर के बाद बस पलटी
- राजेंद्र बैरागी को बनाया चंशेआ नगर का बीईओ, कलेक्टर ने जारी किए आदेश
- आलीराजपुर जिले को सूखाग्रस्त घोषित किए जाने हेतु जयस ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
- आलीराजपुर पुलिस बल के तीन उप निरीक्षकों को निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिली
- संत श्री कमल किशोरजी नागर को मिली जान से मारने की धमकी, हिंदू समाज ने बोरी थाने में ज्ञापन सौंपा
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दो दिवसीय यात्री परिवहन विजन समिट 2026 का 11 सितंबर को करेंगे शुभारंभ
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लिया कड़ा एक्शन, दिए मामले की न्यायिक जांच के आदेश
- 65-75 लाख की सरकारी सहायता लेने के बाद, क्या गरीब मरीजों का इलाज रोकना जायज है?
- सर्पदंश से मृत महिला के शव को लेकर भटकते रहे परिजन
- डेकाकुंड में नई यात्री ट्रेन सेवा का शुभारंभ, विधायक सेना महेश पटेल हुईं शामिल
Prev Post