झाबुआ। बेकवर्ड रिजन ग्रांट फंड (बीआरजीएफ) में सरकार द्वारा जिले की उपेक्षा किए जाने का जिला पंचायत एवं जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष कलावती भूरिया ने विरोध किया है एवं कहा कि इससे जिले की सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच मुख्यमंत्री को अवगत करवाकर योजना में राशि नहीं मिलने की शिकायत दर्ज करवाएंगे। निराकरण नहीं होने पर उग्र आंदोलन का रुख करेंगे।
जिला पंचायत एवं जिला कांग्रेस कार्यवाहक कलावती भूरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि बीआरजीएफ के तहत सरकार द्वारा जिले को राशि दी जाना थी। जिसके लिए स्वीकृति भी हो गई, किन्तु राशि जिले को अब तक प्राप्त नहीं हुई, इस तरह से शासन द्वारा जिले की उपेक्षा की जा रही है एवं जिले के साथ सोतैला व्यवहार किया जा रहा है। इस फंड से पुल-पुलियाओं, भवन निर्माण एवं गोडाउन निर्माण आदि का कार्य हेाना था। यह राशि जिला पंचायत को मिलना थी, लेकिन प्रदाय नहीं की गई। जिससे ग्राम पंचायतों के सरंपचों में आक्रोश है।
मुख्यमंत्री को करवाएंगे अवगत
भूरिया ने कहा कि सरकार की इस लापरवाही 24 जून को जिले के दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री को ग्राम पंचायतों के सरपंचों द्वारा अवगत करवाएगा एवं जनहित में फंड में राशि आवंटित करने की मांग की जाएगी।
जिपं अध्यक्ष कलावती भूरिया।
Trending
- जोबट में खाद्य विभाग का निरीक्षण, जगदीश किराना स्टोर से लिए पांच सैंपल
- सूर्य क्लब झिरवादिया के तत्वावधान में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया
- माता भगवती देवी शर्मा के जन्मदिवस पर सोंडवा तहसील के 16 स्थानों पर हुआ 12 घंटे का अखंड गायत्री मंत्र जाप
- थांदला गौरव तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी मसा के सान्निध्य में अंकित भंसाली ने 31 उपवास व आदिश चौरड़िया ने सिद्धि तप की कठोर तपस्या पूर्ण की
- ग्राम पारा में बाल तपस्वी कल्प छाजेड़ की 45 दिवसीय सिद्धी तपस्या पर भव्य शोभायात्रा संपन्न
- पीएम श्री कन्या हाईस्कूल छकतला में पालक-शिक्षक संघ की बैठक आयोजित
- बेंगलुरु में टेलीकॉम उद्योग के प्रमुख निवेशकों से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- तेजा दशमी पर आम्बुआ में रतलाम निवासी सिसोदिया परिवार ने ध्वजा चढ़ाई
- पीएमश्री उमावि में सेवा संकल्प अभियान के तहत हुए विभिन्न आयोजन
- सेवा संकल्प अभियान के तहत वड़नगर-वाराणसी सेवा यात्रा का आलीराजपुर में हुआ स्वागत