पेटलावद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विजयादशमी के पावन अवसर पर नगर में आयोजित होने वाले पथ संचलन की तैयारियों के क्रम में वस्तु भंडार कार्यालय का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ अवसर पर हिंदू समाज के वरिष्ठजन, समाजसेवी एवं स्वयंसेवक विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ भारत माता की पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ हुआ, जिसके पश्चात वस्तु भंडार कार्यालय का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर में 25 अक्टूबर 2026, रविवार को सुबह 10 बजे पथ संचलन निकाला जाएगा। यह संचलन नगर की तीनों बस्तियों से अलग अलग होकर गुजरेगा और अंत में उदय गार्डन पहुंचेगा। पथ संचलन को लेकर स्वयंसेवकों द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। विजयादशमी के अवसर पर आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम संघ के स्वयंसेवकों के एकत्रीकरण और अनुशासित संचलन का प्रतीक होगा। Post navigation शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल रायपुरिया में राष्ट्रीय कृमिमुक्त दिवस का शुभारंभ