झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
मंडी उपचुनाव में र्निविरोध जिते संचालक मंडल के नव निर्वाचित सदस्यों को प्रमाण पत्र दिया गया। मंडी उपचुनाव मे चुकी 21 प्रत्याशियों ने आवेदन किए थे परन्तु 9 जून को नाम वापसी के उपरांत प्रत्याशियों ने नाम वापस खींच लिए जिससे हर वार्ड में एक एक प्रत्याशी ही बच पाए, जिससे वे स्वत: ही निर्विरोध विजयी घोषित हो गए, जिसमें चार कांग्रेस के एवं चार भाजपा के प्रत्याशी विजयी हुए। स्थानीय तहसील कार्यालय पर निर्विरोध जीते गणराल आचार्य वार्ड 1 बालवासा, मुन्ना मईडा वार्ड 3 थांदला, मुन्नी बाई रामेश वार्ड 6 खवासा, शैतानी बाई मुनसिंग वार्ड 8 इटावा, रमेश अड़ वार्ड 4 थांदला, नवली दलसिंग वार्ड 7 तलावली, पुनी वीरसिंह भूरिया वार्ड 4 रंभापुर व हम्माल प्रतिनिधि कानजी देवल को संचालक मंडल में शामिल किए जाने पर प्रमाण पत्र नायब तहसीलदार बीएस निनामा ने सौंपे। अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर, विधायक प्रतिनिधी राकेश सोनी समेत बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी।
समय-कोष एवं श्रम की हुई बचत
उपचुनाव के होने वाले खर्चो-व्यवस्थाओं एवं लगने श्रम की बचत होने से दोनों पार्टियों द्वारा आपसी सहमति से लिए गए इस निर्णय की आमजन ने जमकर सराहना की । ज्ञात हो अगर ये उपचुनाव होते तो लगभग एक विधानसभा चुनाव के बराबर का खर्च शासन को उठाना पड़ता। उपचुनाव हेतु शासन ने अपनी तैयारियों हेतु बूथ पर नियुक्त किए जाने वाले कर्मचारी समेत अन्य तैयारियां भी पूरी कर ली थी। बूथ पर बैठने वाले पीठासीन अधिकारी एवं अन्य कर्मचारियों की प्रशिक्षण भी पूर्ण हो चुके थे।
Trending
- डोल ग्यारस के उपलक्ष्य में बैंड-बाजों के साथ निकला भगवान का डोला
- शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है, शिक्षा के बिना कोई भी देश समुचित विकास नहीं कर सकता : जय पाटीदार
- श्री चारभुजा नाथ के जयघोष से गूंजा बड़ी खट्टाली, भव्य चल समारोह में शामिल हुए श्रद्धालु
- डोल ग्यारस पर भक्ति के रंग में रंगा पेटलावद, राठौड़ समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा
- कुफा यूनिवर्सिटी ने सूरत में दाउदी बोहरा लीडर सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब को मानद डॉक्टरेट प्रदान की
- जोबट में खाद्य विभाग का निरीक्षण, जगदीश किराना स्टोर से लिए पांच सैंपल
- सूर्य क्लब झिरवादिया के तत्वावधान में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया
- माता भगवती देवी शर्मा के जन्मदिवस पर सोंडवा तहसील के 16 स्थानों पर हुआ 12 घंटे का अखंड गायत्री मंत्र जाप
- थांदला गौरव तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी मसा के सान्निध्य में अंकित भंसाली ने 31 उपवास व आदिश चौरड़िया ने सिद्धि तप की कठोर तपस्या पूर्ण की
- ग्राम पारा में बाल तपस्वी कल्प छाजेड़ की 45 दिवसीय सिद्धी तपस्या पर भव्य शोभायात्रा संपन्न
Prev Post