झाबुआ। पिछले डेढ़ साल से शासन से अपनी मांग को लेकर संघर्ष कर रहा दिव्यांग आज परेशान होकर एक निजी कंपनी के मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। अधिकारियों और भाजपा जिलाध्यक्ष की समझाइश के बाद उसे टॉवर से उतारा गया। दिव्यांग प्रवीण पडियार दुर्घटना में अपनी एक टांग से लाचार हो गया था। उसने शासन की योजना का लाभ लेने के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के लिए आवेदन किया था। लेकिन बैंक ने लोन देने से इनकार कर दिया, फिर उसने जिला प्रशासन से व्यवसाय के लिए जमीन की मांग की, इसके लिए उसने जिले के प्रभारीमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक को पत्र लिख दिए, लेकिन उसे आज तक सरकार की किसी योजना का लाभ नहीं मिला। दुखी होकर प्रवीण आज नगर के बीच दत्त कॉलोनी के पीछे लगे एक मोबाइल कंपनी के टॉवर पर चढ़ गया। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौकै पर पहुंच गए। प्रवीण टॉवर पर से ही अपनी मांग को चिल्ला-चिल्ला कर सभी को सुना रहा था। कुछ घंटे चले इस तमाशे को देखने लोगो की भीड़ जमा हो गई। दोपहर से टावर पर चढ़ा दिव्यांग प्रवीण शाम 4 बजे के लगभग नीचे उतरा जब भाजपा के जिला अध्यक्ष दौलत भावसार मौके पर पहुंचे और उन्होंने प्रवीण की मोबाइल पर कलेक्टर अरुणा गुप्ता से बात करवाई। कलेक्टर ने कहा की इनकी जो भी न्याय संगत मांग होगी उसे पूरा किया जाएगा। इस दौरान एसडीएम अशफाक अली सहित पुलिस के अधिकारी मौजूद थे।
Trending
- राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने की राज्य सरकार की सराहना, कहा- समय से पहले पूरा हो गया स्क्रीनिंग का लक्ष्य
- आबकारी विभाग ने अवैध शराब की 40 पेटी जब्त की.. प्रकरण दर्ज
- सीएम डॉ. यादव ने दिए अहम निर्देश, टाइगर स्ट्राइक फोर्स जैसी बनेगी टास्क फोर्स
- घर बैठकर की ऑनलाइन पढ़ाई, SSC स्टेनोग्राफर बनी गाँव की बेटी खुशी पाटीदार, बढ़ाया क्षेत्र का मान
- कबीर प्रकट उत्सव 23 जून को खवासा में, मेधावी छात्र-छात्राओं का होगा सम्मान
- पाटीदार को कांग्रेस सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का उप ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया
- जिला पंचायत सदस्य और पटेलिया समाज के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह सोलंकी का निधन
- सीएम डॉ. मोहन ने की विज्ञान-प्रौद्योगिकी की समीक्षा, कहा- गुजरात की तर्ज पर एमपी में बनाएं गिफ्ट सिटी
- चारधाम यात्रा संपन्न होने पर एक बेटी ने पैतृक व ननिहाल गांव में किया भागवत कथा का आयोजन
- पेटलावद में अवैध मुरम उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई