झाबुआ। जिला मुख्यालय से चार किमी दूर ग्राम कुंडला (अंतोनपुरा) में मेघराज चमत्कारी संत अंतोनी का पर्व धूमधाम एवं भक्ति–पूर्वक मनाया गया। जल माता मरियम ग्रोटो से जुलूस के साथ में युवक-युवतियां भजन गीत गाते हुए समारोह स्थल पर पहुंचे, जहां समारोह पूर्वक मिस्सा पूजा प्रारंभ हुई। मिस्सा पूजा के मुख्य याजक कैथोलिक डायसिस झाबुआ वीजी फादर पीटर खराड़ी थे। झाबुआ कैथोलिक डायसिस के पीआरओ फादर रॉकी शाह ने बताया कि कैथोलिक चर्च अंतोनपुरा के संचालक फादर लॉरेंस ने वीजी पीटर खराड़ी थांदला डीनरी के डीन फादर अंतोन कटारा, झाबुआ डीनरी के डीन फादर स्टीफन वीटी, फादर जोसफ जीराकतिल एवं अन्य पुरोहितों एवं अतिथियों का स्वागत किया गया। मिस्सा पूजा समारोह के दौरान प्रवचन में फादर पीटर खराड़ी ने कहा कि संत अंतोनी एक साधारण जीवन यापन करते हुए असाधारण ईश्वरीय जीवन को अपनाया। उनका प्रभु यीशू से घनिष्ठ संबंध था, उनके प्रवचन में प्रभु यीशू की वाणी झलकती थी। यह तभी संभव है जब पवित्र आत्मा का वरदान हमें प्राप्त हो। हमारी भक्ति स्वार्थपूर्ण नहीं हो, बल्कि दूसरों की भलाइ के लिए हो। इस अवसर पर जानकारी देते हुए कैथोलिक डायसिस के मीडिया प्रभारी पीटर बबेरिया ने बताया कि स्थानीय पल्ली के बालक-बालिकाओं को प्रथम परम प्रसाद दिया गया। इस वर्ष समस्त समाजजनों के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था उदय कॉलोनी दिलीप गेट झाबुआ के लघु ख्रिस्तिीय समुदाय व प्रफुल्ल सिंगाडिय़ा द्वारा किया गया। मिस्सा पूजा में बाइबिल पाठ का वाचन विनिता मोहनिया व पास्कल ने किया। सुसमाचार का वाचन फादर अंतोन कटारा ने किया। स्थानीय तड़वी लालू भूरिया, गमु भूरिया, अंतोन मेड़ा, रावजी कटारा युवाओं परिभाषियों एवं धर्म बहनों ने समारोह में विशेष सहयोग दिया। पास्कल व मुकेश के संगीत दल द्वारा सुमधुर गीतों द्वारा मिस्सा पूजा को और अधिक भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम का संचालन फादर पीटर कटारा ने किया व आभार सचिव रावजी कटारा ने माना।
Trending
- एक्शन मोड में सीएम डॉ. मोहन यादव, शिकायतें सुनते-सुनते सीएमएचओ सहित तीन को किया सस्पेंड
- शिक्षा के प्रति संवेदनशीलता: छात्र कई दिनों से था गैरहाजिर, आधा किमी पैदल चलकर घर पहुंचीं एसडीएम
- तेज रफ्तार बाइकर्स ने स्कूल से घर जा रही बालिका को टक्कर मारी।
- पिटोल के जन शिविर में प्रशासनिक अमले ने सुनीं जनसमस्याएं, मौके पर निराकरण के दिए निर्देश
- आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, लंबित समस्याओं पर की चर्चा
- दक्ष प्रजापति आर्मी ने मनोज कुमार प्रजापति को सौंपी सोंडवा तहसील अध्यक्ष की कमान
- भारतीय स्त्री शक्ति द्वारा प्री-मैरिज काउंसलिंग “तेरे मेरे सपने” का सफल आयोजन किया
- 108 प्रकार की वन भाजी महोत्सव: छकतला में दिखा आदिवासी संस्कृति, स्वाद और पर्यावरण चेतना का अनूठा संगम
- भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने आलीराजपुर जिले में की मण्डल अध्यक्षों की घोषणा
- भाजपा जिला बैठक में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आह्वान