अलीराजपुर। हज 2016 में चयनित हाजियों को दूसरी व अंतिम किश्त 2 जुलाई तक हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुम्बई के खाते में जमा करना होगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए मप्र हज कमेटी के जिलाध्यक्ष मोहम्मद हुसैन पाकीजा ने बताया कि मप्र राज्य हज कमेटी के निर्देशानुसार ग्रीन कैटेगरी के हजयात्री को 2 लाख 17 हजार 150/- रुपए एवं अजीजिया कैटेगरी के हज यात्री को 1 लाख 83 हजार 250/- रुपए है, जिन चयनित हाजियों की प्रथम किश्त 81 हजार रुपए जमा हो चुकी है, उन हाजियों को दूसरी किश्त के ग्रीन कैटेगरी में 1 लाख 36 हजार 150/- एवं अजीजिया कैटेगरी के हाजियों को 1 लाख 2 हजार 250 रुपए जमा करना होगा। साथ ही जिन आवेदकों द्वारा कुर्बानी हेतु आवेदन फार्म में आईडी बैंक के विकल्प को चुना है, उन आवेदकों को कुर्बानी क लिए 8 हजार 160/- रुपए द्वितीय किश्त के साथ ही जमा करना होंगे। एमएस पाकीजा ने चयनित हाजियों को प्रतिदिन चार-पांच किलोमीटर चलने व हज से संबन्धित हज गाइड का अवलोकन करने की सलाह दी है, ताकि दौराने हज हाजियों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
Trending
- मध्यप्रदेश को मिली दोहरी सौगात, 2 हजार 935 करोड़ की लागत से बनेगी इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड फोर-लेन सड़क
- वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान को किया नमन, झांसी की रानी नारी शक्ति ग्रुप ने मनाया बलिदान दिवस
- सिंहस्थ-2028 विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम तृतीय बैच का समापन
- हजारों नर्सिंग विद्यार्थियों को मिलेगी राहत, उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत : ओम शर्मा
- व्यापारी मोहम्मदी भाई शेख़ अकबर अली भाई मर्चेंट का इंतकाल, गांव में शोक की लहर
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर शनिवार को करेंगे इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन
- रासायनिक खाद की परेशानी की शिकायत पर तेहसीलदार ने किया निरीक्षण
- झाबुआ की बेटी वृद्धि जैन ने मात्र 22 वर्ष की उम्र में पहले ही प्रयास में CA बन रचा इतिहास, जिले का नाम किया रोशन
- राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने की राज्य सरकार की सराहना, कहा- समय से पहले पूरा हो गया स्क्रीनिंग का लक्ष्य
- आबकारी विभाग ने अवैध शराब की 40 पेटी जब्त की.. प्रकरण दर्ज