मोटरसाईकिल, आभूषण, नगदी तथा देशी कट्टा बरामद
झाबुआ। बीती 19 मार्च को शाम पौने 5 बजे अज्ञात बदमाशों द्वारा मोद नदी पर पांच कानाका के बीच एक अल्टो कार को बाइक से पीछा कर कार में बैठी सवारियां पर देशी कट्टा अड़ाकर आभूषण एवं मोबाइल लूट लिया था, जिसके आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए है। पिटोल पुलिस की टीम द्वारा 3 आरोपियों को गिरफतार किया गया है। जिन्हें बुधवार को दोपहर पुलिस कंट्रोल रूम में पत्रकारों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस दौरान झाबुआ एसडीओपी एसआर परिहार ने पत्रकारों को इस घटना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एसडीओपी परिहार ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि बीती 19 मार्च को षाम पौने पांच बजे अल्टो कार एमपी 09 सीजी-2877 का दो बाइक पर छह युवकों द्वारा सवार होकर पीछा किया गया था एवं वाहन को मोद नदी पर पांच का नाका के बीच रोका। कार में बैठी सवारियों पर बदमाशों ने देशी कट्टा अड़ाया और उनसे सोने की दो चेन, चार कान के टॉप्स एवं एक मोबाइल लूटकर बदमाश फरार हो गए थे। घटना का संपूर्ण अनुसंधान पुलिस अधीक्षक संजय तिवारी के मार्गदर्शन में किया गया।
सूचना मिलने पर की कार्रवाई
गत 8 मई को मुखबिर से सूचना मिली कि एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाईकिल पर बैठकर कुछ संदिग्ध बदमाश चोरी-लूट करने की नियत से पिटोल एवं हाईवे पर लगातार घूम रहे है। पिटोल चौकी प्रभारी आषुतोश मिठास, प्रधान आरक्षक शिवकुमार शर्मा, आरक्षक पवन, सोहन, चालक अनसिंह द्वारा इंदौर-अहमदबााद हाईवे पर महेश ढाबे के सामने उक्त संदिग्ध बाइक सवारो को रोकने पर वह बाइक छोड़कर भागने लगे। इस दौरान एक बदमाश द्वारा देशी कट्टे से फायर किया गया। तीन बदमाशों को घेराबंदी कर पुलिस द्वारा पकड़ा गया एवं मौके पर उनसे एक बाइक एक लोहे की रॉड, तीन 12 बोर के कारतूस तथा फायर किया गया 12 बार का खाली खोखा जब्त किया गया। पुलिस द्वारा हेरू पिता गोरचंद नहरता निवासी पतरा, दिनेश पिता तोलिया बारिया एवं मुकेश उर्फ मानसिंह पिता मल्लू बारिया निवासी रूनखेड़ा को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ करने पर आरोपियों ने उक्त घटना को करना स्वीकार किया।
Trending
- देवताओं में प्रथम पूज्य गौरीसुत रिद्धि सिद्धि के दाता श्री गणेश जी की स्थापना हुई
- माटी की गणेश प्रतिमा बनाने का दिया प्रशिक्षण, विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- समाजसेवी व पूर्व विधायक वालसिंह मेड़ा की अनूठी पहल, विभिन्न गांवों में भेंट की निःशुल्क गणेश मूर्तियां
- ऑपरेशन मर्यादा के तहत बस स्टैंड पर छापरियों की गाड़ियों पर चालानी कार्रवाई, नए थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस सख्त
- बीएसएनएल टावर से केबल चोरी का प्रयास विफल, ग्रामीणों की सूझबूझ से भागे चोर
- आदिवासी अधिकार दिवस पर निकली आदिवासी अधिकार यात्रा, खवासा में हुआ जनसभा का आयोजन
- पिथौरा को सिर्फ पेंटिंग नहीं, देव और आस्था मानने वाली श्वेता की पहल बनी चर्चा का विषय
- सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़
- भादवि बीज पर रामदेव पीर की शोभा यात्रा में शामिल हुए ग्रामीण जन
- आबकारी विभाग की गोडाउन से शराब चोरी करने वाले बदमाश पकड़ाए
Prev Post