jhabua live के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
भारतीय पत्रकार संघ द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर झाबुआ में आयोजित कार्यक्रम महासमागम अभिनंदन एवं प्रकृति चिंतन शिविर में पर्यावरण मित्रों का सम्मान अतिथियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर सम्मानित पर्यावरण मित्र एनएस गेहलोत व उनकी पत्नी कलावती गेहलोत के सहयोग से अपनी निजी भूमि एवं मेढ़ पर पिछले सात-आठ वर्षो के अथक परिश्रम से आम, अमरूद, आंवले, काजू, बादाम, सागवान, जामुन, कटहल, नीम, यूकेलिप्टिस आदि के करीब 200 पेड़ तैयार किए। दोनों पति-पत्नी गर्मी के दिनो में दूर-दूर से कुओं के पानी को मटका, बाल्टी, केन से सिर पर उठाकर पौधों को वर्षो से जीवित रखते हुए। उन पौधो को आज पेड़ों के रूप मे देखा जा सकता है। गौरतलब है कि जुलाई 2013 में गेहलोत ने ग्राम बावडी के कूप में वन विभाग से संपर्क कर वन समीति के माध्यम से आंवला, सागवान , शिशम, नीम, खेर आदी विभिन्न प्रजाति के 12 हजार पौधे रोपित कर उनकी सुरक्षा एवं समय पर पानी देना तथा उनकी देखभाल की जिम्मेदारी सदस्यों को दी गई थी जो आज बावड़ी कूप में आम जनता राहगीरों एवं वन विभाग को संदेश दे रहे हैं। विश्व स्तरीय जीव बचाओ महा अभियान में अपने योगदान पर सम्मानित नारायण सिंह गेहलोत को प्रकृति प्रेमियो, पर्यावरण मित्रों, धरती पुत्रों एवं जीव दयावानों सहित कई बुद्धिजीवियों ने बधाई दी।
Trending
- देवताओं में प्रथम पूज्य गौरीसुत रिद्धि सिद्धि के दाता श्री गणेश जी की स्थापना हुई
- माटी की गणेश प्रतिमा बनाने का दिया प्रशिक्षण, विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- समाजसेवी व पूर्व विधायक वालसिंह मेड़ा की अनूठी पहल, विभिन्न गांवों में भेंट की निःशुल्क गणेश मूर्तियां
- ऑपरेशन मर्यादा के तहत बस स्टैंड पर छापरियों की गाड़ियों पर चालानी कार्रवाई, नए थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस सख्त
- बीएसएनएल टावर से केबल चोरी का प्रयास विफल, ग्रामीणों की सूझबूझ से भागे चोर
- आदिवासी अधिकार दिवस पर निकली आदिवासी अधिकार यात्रा, खवासा में हुआ जनसभा का आयोजन
- पिथौरा को सिर्फ पेंटिंग नहीं, देव और आस्था मानने वाली श्वेता की पहल बनी चर्चा का विषय
- सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़
- भादवि बीज पर रामदेव पीर की शोभा यात्रा में शामिल हुए ग्रामीण जन
- आबकारी विभाग की गोडाउन से शराब चोरी करने वाले बदमाश पकड़ाए
Prev Post