झाबुआ । पिछले एक डेढ़ से अधिक समय से स्थानीय विवेकानंद कॉलोनी में विद्युत विभाग की अनदेखी के चलते वॉल्टेज की समस्या से रहवासी काफी परेशानियां झेल रहे हैं। पिछले एक सप्ताह से तो प्रतिदिन विवेकानंनद कॉलोनी में उमापति महादेव मंदिर की गली में शाम ढलते ही वॉल्टेज एक दम कम हो जाता है और बिजली चली जाती है, जिसके लिये बार बार विद्युत मंडल को फोन लगाया जाने के बाद भी घंटों तक लाइन चालू नहीं हो पाती है। वॉल्टेज के बहुत ही कम आने की वजह से भीषण गर्मी के मौसम में छोटे बच्चों एवं विशेषकर वृद्धजनों एवं बीमारों को गर्मी एवं उमस के कारण त्रास उठाना रोज की नियति बन चुका है बिजली विभाग को फोन करने के बाद भी इस कॉलोनी में वॉल्टेज की समस्या का निराकरण नहीं हो पाया है, जिसे लेकर विवेकानंद कॉलोनी के सभी रहवासियों की ओर से मंगलवार जनसुनवाई में राजेन्द्र सोनी, मोहनलाल व्यास, मधुसुदन शर्मा ने जिला पंचायत सीईओ अनुराग चौधरी को आवेदन प्रस्तुत कर बिजली के वॉल्टेज की समस्या का निराकरण करने की मांग की। आवेदन में बताया कि सिंगल फेस बिजली लाइन होने के कारण पिछले कई बरसें से कम वॉल्टेज की समस्या बनी हुई है। जनसुनवाई मे आवेदन देकर बिजली विभाग को इस कॉलोनी में पाचं तार वाले थ्री फेस लाइन डालकर इस समस्या का स्थाई निदान करने की मांगी। जिपं सीईओ चौध्री ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए विद्युत मंडल के डीई को निर्देश दिया कि तीन दिवस में विवेकानंद कालोनी की वॉल्टेज समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए।
Trending
- सीएम डॉ. मोहन यादव ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर, 42 हजार 490 करोड़ रुपये से होगा राज्य का विकास
- MP ITI एडमिशन 2026: ‘पहले आओ पहले पाओ’ राउंड शुरू, 22 सितंबर तक कर सकेंगे चॉइस फिलिंग
- शासकीय भूमि पर अवैध खनन, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग
- गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा का भव्य आगमन किया, गांव में कई जगह विराजे गणपति बप्पा
- राणापुर में पर्यूषण महापर्व की धूम: संवत्सरी पर की क्षमायाचना, तीन तपस्वियों की तपस्या जारी
- उबलड़ में बकरियों के बच्चों को बचाने नाले में उतरी महिलाएं, तेज बहाव में फंसी
- विकास के दावों की पोल: ग्राम जवानिया में उफनते नाले से गुजरने को मजबूर अंतिम यात्रा
- पेटलावद में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना के लिए हुआ भूमि पूजन
- देवताओं में प्रथम पूज्य गौरीसुत रिद्धि सिद्धि के दाता श्री गणेश जी की स्थापना हुई
- माटी की गणेश प्रतिमा बनाने का दिया प्रशिक्षण, विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश