झाबुआ। वन ही जीवन है की थीम के साथ विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून के अवसर पर गेल टाउनशिप झाबुआ में 5 सौ से अधिक फलदार पौधे रोपे गये। उप महाप्रबंधक असीम प्रसाद (ओएंडएम) प्रभारी अधिकारी द्वारा प्रकृति की पूजा के साथ पौधारोपण कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इस अवसर पर असीम प्रसाद ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस 2016 की थीम है गो वाइल्ड फार लाइफ अर्थात वन है, तो जीवन है। इसलिए हम पर्यावरण संरक्षण के लिए आज यहॉ पौघारोपण करने के लिए एकत्रित हुए है। इसके लिए गेल टाउन शिप में जगह चिन्हित कर एक माह पूर्व से ही तैयारी प्रारंभ कर दी गई थी। आज हम सब मिलकर यहां 500 सौ से अधिक फलदार पौधे लगायेगे एवं उन्हें बडा करने की जिम्मेदारी भी गेल के हार्टिकल्चर विभाग को सौपी गई है। वन है तो जीवन है। का प्रचार-प्रसार करने के लिए टाउनशिप में रैली आयोजित की गई। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए टाउनशिप के निवासियों ने शपथ ली क्योकि स्वच्छ पर्यावरण के बिना स्वथ्य जीवन की परिकल्पना नहीं की जा सकती। गेलटाउनशिप के निवासियों के बीच पर्यावरण के संबंध में क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर गेल टाउनशिप के निवासी, ठेका कर्मिकों एवं गेल झाबुआ के शासकीय सेवकों एवं स्कूली बच्चों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
Trending
- वीर दुर्गादास जयंती महोत्सव मनाने के लिए हुई बैठक
- लंबे इंतजार के बाद क्षेत्र में झमाझम बारिश से राहत मिली
- नानपुर में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
- शासकीय विद्यालय छकतला का एसडीएम ने किया आकस्मिक निरीक्षण
- सीएम डॉ. मोहन का एक और मास्टरस्ट्रोक, अब ग्वालियर में बनेंगे संचार से जुड़े सारे उपकरण, जानें क्या-क्या होगा तैयार
- किसान कल्याण के लिए संकल्पित सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेती से केवल घर नहीं चलता, बल्कि रोजगार भी मिलता है
- 31 जुलाई को थांदला आ रहे सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रशासन ने जारी की ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था
- आज से शुरू होगा मासपारायण पाठ, रामचरित मानस के साथ निकाली शोभायात्रा
- ग्राम खरपाई में अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत, पहचान की कोशिश जारी
- मोहनपुरा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: ₹2,000 की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार