मदरानी दावल शाह उर्स में दिखी सद्भावना
झाबुआ लाइव के लिए मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया की रिपोर्ट-
मेघनगर विकासखंड के सुदूर अंचल मदरानी में हिंदू-मुस्लिम एकता कमेटी के बैनर तले हजरत दावल शाहवली की मजार पर प्रथम उर्स का आयोजन किया गया। उर्स के मुबारक मौके पर हजरत दावल शाहवली की मजार पर चादर शरीफ पेश कर रात्रि में शानदार सूफियाना कव्वाली को आयोजन किया गया जिसमें गांव सहित जिले से लोगों ने पहुंचकर इस धार्मिक आयोजन का लाभ लिया। हिंदू-मुस्लिम एकता कमेटी द्वारा आयोजित किए गए उर्स में मंबई से आई हिंदू कव्वाल जिया गौरी ने नाते रसूल पेश कर साम्प्रदायिक सद््भावना की मिसाल पेश की जिसमें जलवा तेरा अल्लाह का जलवा है मुहम्मद, कुरान तेरे चेहरे को पढ़ता है मुहम्मद। कलाम पढ़कर उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा राजस्थान के गुलशनाबाद से आए कवाल शब्बीर शदाकत शाबरी ने हिंदू-मुस्लिम, सिख-इसाई सबका एक ही नारा यह हिंदुस्तान हमारा कव्वाली से सभी का दिल जीत लिया तो मुजम्मिल साबरी जावरा ने भी शानदार सूफियाना कलाम पेश कर कव्वाली की महफिल को अलसुबह तक जमाए रखा। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेष दुबे, चितामणी महाराज, पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया, मेघनगर भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश मेहता व कमलेश दातला, रमण भगत, श्यामा ताहेड, अल्पसंख्यक मोर्चे के भाजपा जिलाध्यक्ष इरशाद कुरैशी, भूपेन्द्र बरमंडलिया, झाबुआ उर्स कमेटी के सदस्य, सरपंच पांगला चारेल,जाकिर कुरैशी मौजूद थे जिनका इस्तकबाल उर्स कमेटी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन रियाज काजी ने किया। आयोजन सफल बनाने में डॉ.नोमान खान, काला खान, हमीद खान, बाबू भाई प्रजापत, पंकज जाट, गणत गारी, बसंत प्रजापत, पंकज राठौड़, महेश पंचाल, नाना पंचाल, सुरेश पंचाल, अब्दुल कादर, काजी कुतुबुद्दीन आदि का सहयोग सराहनीय रहा।
Trending
- सीएम डॉ. मोहन यादव ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर, 42 हजार 490 करोड़ रुपये से होगा राज्य का विकास
- MP ITI एडमिशन 2026: ‘पहले आओ पहले पाओ’ राउंड शुरू, 22 सितंबर तक कर सकेंगे चॉइस फिलिंग
- शासकीय भूमि पर अवैध खनन, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग
- गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा का भव्य आगमन किया, गांव में कई जगह विराजे गणपति बप्पा
- राणापुर में पर्यूषण महापर्व की धूम: संवत्सरी पर की क्षमायाचना, तीन तपस्वियों की तपस्या जारी
- उबलड़ में बकरियों के बच्चों को बचाने नाले में उतरी महिलाएं, तेज बहाव में फंसी
- विकास के दावों की पोल: ग्राम जवानिया में उफनते नाले से गुजरने को मजबूर अंतिम यात्रा
- पेटलावद में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना के लिए हुआ भूमि पूजन
- देवताओं में प्रथम पूज्य गौरीसुत रिद्धि सिद्धि के दाता श्री गणेश जी की स्थापना हुई
- माटी की गणेश प्रतिमा बनाने का दिया प्रशिक्षण, विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Next Post