झाबुआ । सांसद निधि से 14 टैंकरों का वितरण आज जिला पंचायत परिसर से सांसद कांतिलाल भूरिया ने किया। इस दौरान आमलीफलिया, गडवाडा, कुशलपुरा, पुवाला, खेडा, मुंडत, झकेला, काकडकुआं, दूधी, आंबा, गोपालपुरा, समोई के सरपंचों को टैंकर सौंपे। सांसद भूरिया ने पहले टैंकरों का पूजन कर माला पहनाकर नारियल फोड़ कर शुरुआत की। इस अवसर पर सभी उपस्थित जनों का मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर कांतिलाल भूरिया ने कहा कि सांसद निधि से प्राप्त टैंकर से ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भटकना नहीं पडेगा तथा उनकी प्यास बुझेगी। भूरिया ने सभी सरपंचों को कहा कि वे इस टैंकर के माध्यम से अपनी पंचायत के प्रत्येक फलिये में पहुंचकर लोगों को पीने का पानी सुलभ कराएं जिससे लोगों की प्यास बुझ सके। भूरिया ने आगे कहा कि जिन पंचायतों के टैंकरों के प्रस्ताव मुझे प्राप्त हुए है वे भी जल्द ही उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे है। सांसद भूरिया ने कहा कि इसी तरह मेघनगर, थांदला, पेटलावद, रानापुर, झाबुआ के ग्रामीण क्षेत्रों में ओर भी टैंकरों का वितरण किया जाएगा। भूरिया ने कहा कि टैंकर आप और हम सब की संपत्ति है। इस मौके पर जिपं अध्यक्ष कलावती भूरिया, प्रकाश रांका, डॉ. विक्रांत भूरिया, रूपसिंग डामोर, अकमाल सिंग डामोर, शारदा भाबोर, हर्ष भट्ट, हेमचंद्र डामोर, गौरव सक्सेना,नंदलाल मेड़, गेंदाल डामोर, कांग्रेस नेता, प्रदीपसिंह तारखेडी, शंकर सिंह भूरिया, तेरसिंग भूरिया, जोसफ पीटर, प्रशांत बामनिया, गोपाल सक्सेना, जय मुनिया, खेडी सरपंच जवसिंह , नवापाडा सरपंच गुलाब भाई, नारू मेडा, नरवालीया सरपंच कलसिंग, झकेला सरपंच अमनसिंग, छगन डामोर करडावद, माना सरपंच, हिम्मतसिंग नलवाया सहित अनेक सरपंच, जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Trending
- प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर दीपमालिका सजाई
- सोंडवा पुलिस की कार्रवाई: धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी गिरफ्तार
- संजय भटेवरा नवयुवक नवदुर्गा महोत्सव समिति के अध्यक्ष बने
- प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 501 दीपो से बनाया मप्र का नक्शा
- खाद्यान्न वितरण में लगातार शिकायतों पर तीन उचित मूल्य दुकानों के प्राधिकार पत्र निरस्त
- पीएम मोदी के जन्मदिन पर 50 लाख ग्रामीणों को बड़ी सौगात, मध्यप्रदेश में होगी भूखंड की निःशुल्क रजिस्ट्री
- हम भगवान का नाम लें तो कांग्रेस को दुःख होता है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मनाया गया सेवा संकल्प अभियान, घरों में जलाए गए दीपक
- सारंगी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5.17 लाख रुपये की अवैध शराब सहित कार जब्त की
- जोबट के न्यायालय परिसर से सटी दुकान में घुसा 12 फीट लंबा अजगर