शान ठाकुर, पेटलावद थाना क्षेत्र अंतर्गत रूपगढ़-गोपालपुर मार्ग पर दर्दनाक सड़क दुर्घटना होने की प्रारंभिक जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार तीन लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किए जाने की बात सामने आ रही है। फिलहाल मृतकों और घायल की पहचान तथा वे किस क्षेत्र के निवासी हैं, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही पेटलावद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। यह खबर प्रारंभिक जानकारी के आधार पर है। पुलिस या प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुष्टि होते ही विस्तृत समाचार अपडेट किया जाएगा। Post navigation प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत कुक-कम-हेल्पर प्रशिक्षण एवं बैठक आयोजित प्री स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में अनंता महेंद्रसिंह झकनावदा का शानदार प्रदर्शन, स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप के लिए किया क्वालिफाई