झाबुआ। जय आदिवासी युवा शक्ति द्वारा गुरुवार को क्रांतिवीर शहीद ट्ंटया भील की स्मृति टं्टया भील नि:शुल्क कोचिंग क्लासेस का शुभारंभ राजवाड़ा चौक वीरेन्द्र टॉवर द्वितीय तल स्थित जयस कार्यालय में किया गया। इस अवसर समाज के बुद्धिजीवी, प्रशासनिक सेवकों द्वारा अपने ज्ञान और अनुभव से बेरोजगार युवा एवं विद्यार्थियों प्रोत्साहित एवं मार्गदर्शन किया गया। शिक्षा संगठन और संघर्ष के द्वारा निरंतर परिश्रम करते रहने व आगे बढऩे की प्रेरणा दी। उक्त कोचिंग क्लास का उद्देश्य आदिवासी समाज के उन होनहार शिक्षित, बेरोजगार युवक युवतियों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा के साथ व्यक्तित्व निर्माण एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से सफलता प्राप्त करें। एमपीपीएससी, पीएमटी, पीएटी, बैंकिग आदि की तैयारी करवाने का निर्णय लिया गया। साथ ही गरीब वर्ग के बच्चों को रोजगार और केरियर मार्गदर्शन किया जाएगा। इस प्रकार समाज के बच्चों को नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का उद्देश्य जय आदिवासी युवा शक्ति के माध्यम से सफल कराने का सामूहिक निर्णय लिया गया। साथ ही कोचिंग क्लास में सामाज की कुरीतियों एवं नैतिक शिक्षा पर बुद्धिजीवी वर्ग ने बच्चों को मार्गदर्शन किया। जयस प्रभारी महेश भाबर ने आदिवासी समाज के गरीब बेसहारा बच्चों को अधिक अधिक शिक्षा के माध्यम से जागरूक करने एवं आदिवासी समाज के शिक्षित युवाओं को रोजगार उन्मुखी अभियान में भागीदारी करने का आव्हान किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अमरसिंह मोर्य, लक्ष्मणसिंह डिण्डोर, सोमसिंह भूरिया, रकसिंह वास्कले, एमएल फुलपगारे, गगन बघेल, सागर डामोर, कैलाश डामोर, बबलु महुनिया, हिरालाल डावर आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सोमसिंह भूरिया एवं अंत में आभार अनिल कटारा व्यक्त किया।
Trending
- प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर दीपमालिका सजाई
- सोंडवा पुलिस की कार्रवाई: धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में फरार आरोपी गिरफ्तार
- संजय भटेवरा नवयुवक नवदुर्गा महोत्सव समिति के अध्यक्ष बने
- प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 501 दीपो से बनाया मप्र का नक्शा
- खाद्यान्न वितरण में लगातार शिकायतों पर तीन उचित मूल्य दुकानों के प्राधिकार पत्र निरस्त
- पीएम मोदी के जन्मदिन पर 50 लाख ग्रामीणों को बड़ी सौगात, मध्यप्रदेश में होगी भूखंड की निःशुल्क रजिस्ट्री
- हम भगवान का नाम लें तो कांग्रेस को दुःख होता है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मनाया गया सेवा संकल्प अभियान, घरों में जलाए गए दीपक
- सारंगी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5.17 लाख रुपये की अवैध शराब सहित कार जब्त की
- जोबट के न्यायालय परिसर से सटी दुकान में घुसा 12 फीट लंबा अजगर