झाबुआ लाइव के लिए पारा से राज सरतलिया की रिपोर्ट-
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पारा द्वारा 15 दिवसीय नि:शुल्क समर कैम्प 16 से 31 मई तक आयोजन हुआ। इस समर कैम्प में पारा के बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कैम्प में ड्राइंग, संगीत, खेल-खेल में शिक्षा, टीचनेक्स्ट एजूकेशन आदि गतिविधियों का संचालन किया गया। साथ ही बच्चों ने फन-पुल स्विमिंग, एलीफेंट स्लाइड, 4 जोकर्स मेरी-गो-राउंड आदि का जमकर लुत्फ उठाया। कैम्प के दौरान बच्चों को जल के महत्व के बारे में भी समझाया गया। इस बाबत् नई दुनिया द्वारा चलाये जा रहे जलाशय संरक्षण आइए सहेजे अपना पानी महाअभियान का विद्यालय के आचार्य परिवार एवं राजेन्द्रसूरी बाल विकास समिति के अध्यक्ष जैन रत्न प्रकाश छाजेड़ एवं समिति के सचिव एवं व्यवस्थापक प्रकाश तलेसरा ने इस प्रयास की सराहना की। इस कैम्प के सफल आयोजन के लिए राकेश पगारिया, यतीन्द्र सरतलिया, मौसम छाजेड़, रिजवान सैयद, कमला गाडरिया, आयुषी राठौड़, मेहरसिंह कलछिया, राजेन्द्र सोलंकी आदि अभिभावकों ने जमकर तारीफ की। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य इरफान खान ने बताया कि कैम्प के सफल आयोजन में कार्यालय प्रमुख रतनसिंह डोडवा, निर्मला कटारे, सुनीता चौहान, कविता मालवीय, देमा खराड़ी और शंकरलाल नायक का विशेष योगदान रहा।
Trending
- वीर दुर्गादास जयंती महोत्सव मनाने के लिए हुई बैठक
- लंबे इंतजार के बाद क्षेत्र में झमाझम बारिश से राहत मिली
- नानपुर में बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
- शासकीय विद्यालय छकतला का एसडीएम ने किया आकस्मिक निरीक्षण
- सीएम डॉ. मोहन का एक और मास्टरस्ट्रोक, अब ग्वालियर में बनेंगे संचार से जुड़े सारे उपकरण, जानें क्या-क्या होगा तैयार
- किसान कल्याण के लिए संकल्पित सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेती से केवल घर नहीं चलता, बल्कि रोजगार भी मिलता है
- 31 जुलाई को थांदला आ रहे सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रशासन ने जारी की ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था
- आज से शुरू होगा मासपारायण पाठ, रामचरित मानस के साथ निकाली शोभायात्रा
- ग्राम खरपाई में अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत, पहचान की कोशिश जारी
- मोहनपुरा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: ₹2,000 की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार
Next Post