झाबुआ लाइव के लिए रायपुरिया से लवेश स्वर्णकार की रिपोर्ट-
यूं तो डाक एंव पार्सल के लिए कई प्राइवेट कोरियर सेवा घर पहुंच सेवा दे रही है आधुनिकता के इस जमाने में सूचना भेजने के लिए कई संचार व्यवस्थाएं भी है सोशल मीडिया के जरिये भी लोग सूचना का आदान-प्रदान क रहे है किन्तु विभिन्न जरूरी डाक एंव सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत कई आवेदन कर्ताओं को जानकारी प्राप्त करने के लिए अपना आवेदन रजिस्टर्ड डाक से एडी लगाकर पोस्ट किया जाना होता है और संबधित को डाक मिलने के बाद वहां से प्राप्त रिसीव यानी एडी उस आवेदनकर्ता को पहुंचाई जाती है जिसने डाक भेजी है जिससे उसे यह ज्ञात हो सके कि उसके द्वारा डाक पोस्ट से भेजा गया आवेदन संबंधित को प्राप्त हो चुका है। आधुनिक युग में संचार की तमाम सुविधाएं उपलब्ध है फिर भी वर्षो से चली आ रही सरकारी डाक सेवा पर विश्वसनीयता आज भी बरकार है किन्तु इस विश्वसनीयता के आगे होने वाली लापरवाही से डाक सेवा प्रभावित हो रही है यहां पर भेजी गई डाक या यहां से भेजी गई डाक, रजिस्ट्री की एडी आदि समय पर नहीं मिलती है। डाकिये को कई बार कहने के बाद भी डाक प्राप्त नहीं हो पाती है। ऐसे में ग्रामीणों को अपनी डाक लेने के लिए पोस्ट ऑफिस जाना आम बात है, परन्तु इस डाक सेवा के लिए शासन द्वारा यहा डाकिये की पदस्थापना की है बावजूद उसके अपनी डाक या एडी लेने के लिए ग्रामीणों को ऑफिस जाकर डाक प्राप्त करना पड़ रही है।
इस तरह की लापरवाही से सरकार के इस विभाग की विश्वसनीयता खत्म हो रही है, पहले भी पोस्ट आफिस पेटलावद में घोटाले सामने आए थे जिससे पोस्ट आफिस की बचत योजना आरडी आदि से लोगों कर विश्वास उठ सा गया है। विभाग की ओर से हो रही इन लापरवाही से शासन को हानि हो रही है और ग्रामीणजन अपनी डाक आदि को पहुंचने के लिए सरकार के विश्वसनीय डाक विभाग को छोड़कर निजी कोरियर का उपयोग करने लग गए है।
Trending
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में “मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान-2026” पोर्टल का शुभारंभ किया
- जनचर्चा के अनुसार 5 दिन से धरने पर बैठे किसानों से वर्चुअली जुड़ेंगे CM मोहन यादव!
- सीएम डॉ. मोहन ने 41 हजार करोड़ रुपये के कार्यों को दी स्वीकृति, जानें कैबिनेट ने और क्या-क्या लिए निर्णय?
- बाबा रामदेवरा के लिए 40 बाइक से 80 एवं 4 से 5 जीप से 50 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना
- चोरों ने बनाया मंदिर को निशाना, दो चांदी कें कड़े एवं नगदी चोरी
- थांदला गौरव तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी म. सा. के सान्निध्य में युवा तपस्वी अर्पित मेहता ने मासक्षमण 31 उपवास की कठोर तपस्या पूर्ण की
- पेटलावद के राजा श्री नीलकंठेश्वर निकले नगर भ्रमण पर, भक्ति में झूम उठा शहर
- रतलाम में ई-स्कूटी ब्लास्ट: झाबुआ जिले की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की 16 वर्षीय बेटी ने तोड़ा दम
- राठौड़ समाज की बैठक सम्पन्न, कचरू लाल चौहान बने अध्यक्ष
- किसी ने 12वीं के साथ किया नीट, किसी ने नीट और जेईई मैन्स दोनों, प्रतिभा देख प्रभावित हुए सीएम डॉ. मोहन
Prev Post