वन परिक्षेत्र पेटलावद में वनभूमि से अतिक्रमण बेदखली की बड़ी कार्यवाई 

0

शान ठाकुर, पेटलावद 

वन विभाग पेटलावद की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए वनपरिक्षेत्र पेटलावद की सबरेंज बीट रसोड़ी में करीब 10 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया। मंगलवार को अतिक्रमण बेदखली की कार्रवाई मुख्य वन संरक्षक पी.एन. मिश्रा इंदौर के मार्गदर्शन तथा वनमंडलाधिकारी झाबुआ भारत सोलंकी एवं उपवन मंडलाधिकारी झाबुआ दिनेश सिंह गौड़ के निर्देशन में वन परिक्षेत्राधिकारी पेटलावद ओमप्रकाश बिरला के नेतृत्व में की गई। साथ ही इस अभियान को आगे भी जारी रखा जाएगा।

टीम ने कक्ष क्रमांक 324 में 9.87 हेक्टेयर भूमि से अतिक्रमण को हटाया किया। अतिक्रमणकारियो द्वारा इन जमीनों पर अवैध रूप से अतिक्रमण हेतु खेडान किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान मौके पर जेसीबी मशीनों की मदद से कंटूर ट्रेंच एवं जलसंचयन संरचना का निर्माण किया गया। जिससे एक ओर भविष्य में दोबारा अतिक्रमण नही होगा। वही दूसरी ओर जल संवर्धन एवं भू जल स्तर में भी सुधार होगा। इसी प्रकार दिनांक 10 मई को इसी कक्ष से 3.20 हैकटेयर वन भूमि से अतिक्रमण को हटाया गया। निरंतर चल रही दो दिवसीय कार्यवाही में कुल 13 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त किया गया है एवं सुरक्षित कर सीमा पर खूंटे गाड़े गये है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.