शान ठाकुर, पेटलावद
कलेक्टर योगेश तुकाराम भरसट के निर्देश पर खंड स्त्रोत समन्वयक श्रीमती रेखा गिरि स्वामी ने 27 अप्रैल 2026 को बालक एवं कन्या संकुलों के प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बीआरसी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अभिलेख संधारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्राथमिक शिक्षकों को कक्षा पहली में न्यूनतम 20 बच्चों का नामांकन हर हाल में सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए। संस्था प्रमुख सहित प्रत्येक शिक्षक को कम से कम पांच नए विद्यार्थियों का नामांकन कराने का लक्ष्य अनिवार्य रूप से पूरा करना होगा। मध्यान्ह भोजन में मीनू की अनदेखी, गंदे शौचालय, परिसर में गंदगी व बच्चों की कम उपस्थिति पर संबंधितों की जवाबदेही तय की जाएगी। ऑनलाइन नामांकन, गणवेश, पुस्तक वितरण व जीआईएस एंट्री में देरी पर कार्रवाई होगी।
