सबसे कम उम्र के कुलदीप सोलंकी के नाम हुआ छकतला हाट का ठेका

0

ब्रजेश श्रीवास्तव छकतला 

छकतला। ग्राम पंचायत छकतला में वर्ष 2026 के लिए हाट बाजार के ठेके की नीलामी प्रक्रिया संपन्न हुई। इस बार बाजार का ठेका अब तक की सबसे ऊंची बोली 6 लाख 72 हजार रुपये में छूटा है। क्षेत्र के युवा कुलदीप सोलंकी ने सबसे अधिक बोली लगाकर इस ठेके को अपने नाम किया, जिसके साथ ही वे इस ठेके को लेने वाले सबसे कम उम्र के युवा बन गए हैं।

नीलामी की प्रक्रिया और मुकाबला

हाट बाजार के ठेके की नीलामी दोपहर 1 बजे ग्राम पंचायत कार्यालय में शुरू हुई। बोली प्रक्रिया में शामिल होने के लिए दो आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमें प्रत्येक प्रतिभागी ने 50,000 रुपये की अमानत राशि जमा की थी।

नीलामी के दौरान कड़ा मुकाबला देखने को मिला। मंगलसिंह भयडिया ने 6.70 लाख रुपये की दूसरी सबसे बड़ी बोली लगाई थी, लेकिन कुलदीप सोलंकी ने 6 लाख 72 हजार रुपये की अंतिम बोली लगाकर ठेका अपने पक्ष में कर लिया। दोपहर 2 बजे तक सभी कागजी औपचारिकताएं पूरी कर आधिकारिक रूप से ठेका कुलदीप सोलंकी को सौंप दिया गया।

भुगतान की शर्तें

पंचायत के नियमों के अनुसार, ठेके की कुल राशि दो किस्तों (फेस) में जमा करनी होगी:

प्रथम किस्त: 31 मार्च तक जमा करनी होगी। इस दौरान बोली का एक तिहाई राशि भरना होगी।

द्वितीय किस्त: आगामी 6 माह के भीतर जमा करनी होगी।

सरपंच ने दी बधाई

प्रक्रिया के सफल समापन पर ग्राम पंचायत छकतला के सरपंच सुरेश ठकराला ने कुलदीप सोलंकी को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और नियमानुसार बाजार संचालन की शुभकामनाएं दीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.