झाबुआ। क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय की झाबुआ इकाई द्वारा केन्द्र सरकार एवं प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर ग्राम मिंडल में विशेष जनसंपर्क अभियान आयोजित किया गया। ग्राम मिंडल में विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री बीमा योजना, स्वस्छ भारत, बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ जैसी योजनाओं संदेश प्रसारति करने के उद्देय से रैली निकाली गई। रैली को गांव के सरपंच कसना डामोर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में महिला एवं पुरूष विभिन्न योजनाओं के नामों की तख्तियां हाथ में लेकर नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली के बाद ग्राम पंचायत भवन मिंडल में जमा लोगों को क्षेत्रीय प्रचार सहायक सीडी भूरिया ने केन्द्र की सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से बताया। भूरिया ने लोगों से अपील की वे आगे आकर सरकार की इन योजनाओं का लाभ उठाएं, जो इन योजनाओं को अपना चुके हैं वे गांव के दूसरे लोगों को इसके लिए प्रेरित करे। सीडी भूरिया ने उज्जवला योजना के तहत ग्रामीण महिलाओं से गैस कनेक्शन के लिए भी प्रेरित किया गया।
Trending
- सरकार के लिए अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- किसान कल्याण पर हमारा विशेष ध्यान
- 10 घंटे में राणापुर पुलिस ने सुलझाई लूट की गुत्थी, 3.90 लाख के मश्रुका के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
- भियान के उद्देश्यों को पूरा करने में प्रभावी-लाभकारी सिद्ध होगा जन विश्वास पोर्टल: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- ग्राम पंचायत वालपुर में सेक्टर स्तरीय बैठक संपन्न: विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर मंथन
- अग्निकांड पीड़ित परिवार के लिए कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने की आर्थिक मदद एवं राहत सामग्री की घोषणा
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में “मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान-2026” पोर्टल का शुभारंभ किया
- जनचर्चा के अनुसार 5 दिन से धरने पर बैठे किसानों से वर्चुअली जुड़ेंगे CM मोहन यादव!
- सीएम डॉ. मोहन ने 41 हजार करोड़ रुपये के कार्यों को दी स्वीकृति, जानें कैबिनेट ने और क्या-क्या लिए निर्णय?
- बाबा रामदेवरा के लिए 40 बाइक से 80 एवं 4 से 5 जीप से 50 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना
- चोरों ने बनाया मंदिर को निशाना, दो चांदी कें कड़े एवं नगदी चोरी