झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
राज्य संसाधन केेंद्र इंदौर द्वारा संचालित राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान एवं संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष भोपाल द्वारा किशोरी बालिका क्षमता विकास परियोजना के तहत जागरुकता शिविर का आयोजन थांदला के ग्राम चापानेर में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन परियोजना समन्वयक ज्ञानेंद्रसिंह, संकुल समन्वयक रोशनी सोनी, ममता राठौड़ एवं राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के एडीपीसी झाबुआ ज्ञानेंद्र ओझा, वरिष्ठ अध्यापक रेखा गिरी, सेवानिवृत्त अध्यापिका सलोनी देवदा द्वारा किया गया। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्देश्य बाल विवाह, पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता लाना है। कार्यक्रम के प्रथम दिन विकासखंड के स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास के अधिकारियों एवं ग्राम सरपंच से मिलकर तीन दिवसीय कार्यक्रम की रुपरेखा बताई गई। दूसरे दिन किशोरी बालिकाओं के साथ चित्रकला, संगीत, प्रश्नोत्तरी आदि प्रतियोगिता स्वास्थ्य विभाग के सहयोग की गई। किशोरी बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ.कमलेश परस्ते व डॉ.हरिओम गुर्जर व उनकी टीम द्वारा किया गया। तृतीय दिवस बाल विवाह के प्रति जागरुकता के उद्देश्य से ग्राम में जागरुकता रैली का आयोजन समस्त ग्रामवासियों द्वारा किया गया, जिसमें ग्राम सरपंच शारदा मुणिया, आशा कार्यकर्ता व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का पूर्णत: सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में किशोरी बालिकाओं को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया गया।
Trending
- मिड-डे मील में लापरवाही: बच्चों को परोसी जा रही थी जली रोटियां, शिक्षा का गिरता स्तर देख जिपं सीईओ ने लगाई क्लास
- नशे से दूरी है जरूरी 2.0: झाबुआ एसपी देवेंद्र पाटीदार ने पिटोल हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों से किया संवाद
- पेटलावद में पाटीदार पैथोलॉजी लैब पर फिर स्वास्थ्य विभाग की दबिश
- जहां हर मिनट उफनता था 25 लीटर पानी, जानें कैसे बनी वो टनल, सीएम डॉ. यादव ने करीब से देखा ड्रीम प्रोजेक्ट
- नीट यूजी 2026: झाबुआ की विभा नायक ने 605 अंकों के साथ हासिल की ऑल इंडिया 8565वीं रैंक, ओबीसी कैटेगरी में चमकीं
- सीएम डॉ. मोहन ने निवेशकों को किया निवेश के लिए आमंत्रित, कहा- हमारे राज्य में आपके लिए सबकुछ उपलब्ध
- माँ नर्मदा जल पदयात्रा का भव्य समापन, पंचेश्वर धाम में हुआ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक
- सीएम डॉ. मोहन ने निवेशकों को किया निवेश के लिए आमंत्रित, कहा- हमारे राज्य में आपके लिए सबकुछ उपलब्ध
- छकतला में ट्रकों की भिड़ंत के बाद लगा लंबा जाम, आधे घंटे तक परेशान रहे लोग
- आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण, अनियमितताओं पर कार्यवाही के निर्देश कलेक्टर माथुर ने दिए