जितेंद्र वर्मा, जोबट
मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से गुरुवार को जनपद पंचायत जोबट के सभा कक्ष में सिक्योरिटी गार्ड भर्ती हेतु रोजगार मेले का आयोजन किया गया। यह शिविर प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित हुआ।
शिविर में जोबट एवं आसपास के क्षेत्रों से लगभग 30 युवाओं ने पहुंचकर अपना पंजीयन कराया। भर्ती शिविर में केवल पुरुष अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनकी आयु सीमा 19 से 40 वर्ष निर्धारित की गई थी। इस दौरान अभ्यर्थियों की ऊंचाई, वजन सहित अन्य शारीरिक मापदंडों का परीक्षण किया गया।
