पेटलावद। नगर की जीवदया समिति, लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल, आनंद क्लब और जैन सोश्यल ग्रुप मैत्री के संयुक्त तत्वाधान में आगामी 1 से 4 जून तक चार दिवसीय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक रायपुरिया-पेटलावद मार्ग पर स्थिति चंपक पारस गुुरू चिकित्सालय में होगा। शिविर में रतलाम कामधेनू औषधी केंद्र तथा रसिकलाल माणिकचंदन धारीवाल केंसर हॉस्पीटल के पूर्व हॉननरेबल कंसल्टेन्ट चंदनमलजी घोटा (गौमूत्र औषधी विशेषज्ञ) एवं फिजियोथोरेपिस्ट (योग एवं प्रणायाम) विशेषज्ञ इंदू पाठक, इंदू उपाध्याय, एक्यूप्रेशर स्पेशलिस्ट मंगलजी पिरोदिया, जगदीश उपाध्याय, संध्या उपाध्याय व प्रकाश जैन (एक्यूप्रेशर स्पेशलिस्ट) अपनी सेवाएं देंगे। शिविर में डॉक्टरो द्वारा कमर दर्द, स्लीप डिस्क, ब्लड शुगर, सारोईसिस, हार्ट, अस्थमा, कैंसर, किडनी, सिरदर्द, पुरानी खांसी, एक्जिमा, मिर्गी, ब्लड प्रेशर, माईग्रेन, ऐसिडिटी आदि बीमारियों का देशी गाय के गौ मूत्र, पंचगव्य आयुर्वेदिक औषधियों तथा प्राकृतिक चिकित्सा एवं एक्यूप्रेशर, फिजियोथेरेपी द्वारा निदान किया जाएगा। वहीं 2 से 4 जून तक सुबह साढ़े 6बजे से साढ़े 7 बजे तक जनरल केंप में प्राणायाम व योगासन करवाया जाएगा। इसके बाद साढ़े 7 से साढ़े 8 बजे तक ज्यूस स्पेशलिस्ट एमएल पिरोदिया द्वारा जौ, एलोवेरा, आंवला, निम गिलोय का स्वास्थ्यवर्धक ज्यूस नि:शुल्क पिलाया जाएगा।
Trending
- मिड-डे मील में लापरवाही: बच्चों को परोसी जा रही थी जली रोटियां, शिक्षा का गिरता स्तर देख जिपं सीईओ ने लगाई क्लास
- नशे से दूरी है जरूरी 2.0: झाबुआ एसपी देवेंद्र पाटीदार ने पिटोल हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों से किया संवाद
- पेटलावद में पाटीदार पैथोलॉजी लैब पर फिर स्वास्थ्य विभाग की दबिश
- जहां हर मिनट उफनता था 25 लीटर पानी, जानें कैसे बनी वो टनल, सीएम डॉ. यादव ने करीब से देखा ड्रीम प्रोजेक्ट
- नीट यूजी 2026: झाबुआ की विभा नायक ने 605 अंकों के साथ हासिल की ऑल इंडिया 8565वीं रैंक, ओबीसी कैटेगरी में चमकीं
- सीएम डॉ. मोहन ने निवेशकों को किया निवेश के लिए आमंत्रित, कहा- हमारे राज्य में आपके लिए सबकुछ उपलब्ध
- माँ नर्मदा जल पदयात्रा का भव्य समापन, पंचेश्वर धाम में हुआ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक
- सीएम डॉ. मोहन ने निवेशकों को किया निवेश के लिए आमंत्रित, कहा- हमारे राज्य में आपके लिए सबकुछ उपलब्ध
- छकतला में ट्रकों की भिड़ंत के बाद लगा लंबा जाम, आधे घंटे तक परेशान रहे लोग
- आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण, अनियमितताओं पर कार्यवाही के निर्देश कलेक्टर माथुर ने दिए