झाबुआ। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरू की 53वीं पुण्यतिथि जिला कांग्रेस कार्यालय में समारोह पूर्वक मनाई जाकर पण्डित नेहरू को स्मरण कर उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया जाएगा। 27 मई को जिला कांग्रेस कमेटी झाबुआ द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय पर प्रात: 11 बजे देश के महान राष्ट्र नेता को श्रद्धांजलि का कार्यक्रम रखा गया हैैं। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमचंद्र डामोर एवं प्रवक्ता हर्ष भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता, कार्यवाहक अध्यक्ष एवं जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया, सहित पूर्व विधायक, जनप्रतिनिधि, ब्लाक कांग्रेस, शहर कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, किसान कांग्रेस एवं विभिन्न मोर्चा संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेगे। सभी ब्लाक मुख्यालयों पर भी कांगे्रस कमेटियों द्वारा पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। जिला कांग्रस ने सभी कांग्रेसजनों से इस कार्यकम शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
Trending
- थांदला गौरव तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी म. सा. के सान्निध्य में युवा तपस्वी अर्पित मेहता ने मासक्षमण 31 उपवास की कठोर तपस्या पूर्ण की
- पेटलावद के राजा श्री नीलकंठेश्वर निकले नगर भ्रमण पर, भक्ति में झूम उठा शहर
- रतलाम में ई-स्कूटी ब्लास्ट: झाबुआ जिले की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की 16 वर्षीय बेटी ने तोड़ा दम
- राठौड़ समाज की बैठक सम्पन्न, कचरू लाल चौहान बने अध्यक्ष
- किसी ने 12वीं के साथ किया नीट, किसी ने नीट और जेईई मैन्स दोनों, प्रतिभा देख प्रभावित हुए सीएम डॉ. मोहन
- ग्रामीण व आदिवासी स्कूलों में पीटीआई नियुक्ति की मांग, आयोग अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
- बड़ा घोसलिया में तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न, उज्जैन की टीम बनी विजेता
- 28 साल बाद फिर सजेगी मेघनगर की धर्मनगरी, गूंजेगा श्रीमद्भागवत और श्रीराम कथा का अमृत
- महेश पटेल खनिज नीलामी से प्रभावित गांवों की जमीन को लेकर जोबट में कांग्रेस की रायशुमारी, विधानसभा से सड़क तक संघर्ष का ऐलान
- उज्जैन में बाबा महाकाल की भव्य पंचम सवारी: सीएम मोहन यादव ने किए दर्शन, रामघाट पर आसमान से बरसे फूल