झाबुआ। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मप्र शासन उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के निर्देशानुसार 25 मई को कॉलेज चले अभियान के प्रचार-प्रसार के अंतर्गत एक दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। अध्यक्ष प्राचार्य डॉ. एचएल अनिजवाल ने बताया कि इस मेले का उद्देश्य महाविद्यालयों में उच्च शिक्षा के लिए छात्र-छात्राओं को अधिक से अधिक प्रवेश हेतु प्रेरित करना तथा प्रवेश प्रक्रिया संबंधित जानकारी अवगत कराई एवं वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. गीता दुबे, डॉ. जेसी सिन्हा, डॉ. उषा पोरवाल, डॉ. रविन्द्र सिंह ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के प्राचार्यो के साथ महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. अंजना मुवेल, डॉ. संजू गांधी, प्रो. जेएस भूरिया, डॉ. राजेन्द्र परमार, प्रो. पीएस डावर, डॉ. प्रवीण चौधरी, प्रो. रीना गणावा, डॉ. गोपाल भूरिया, प्रो. केआर कानुडे, प्रो. अंतिम कलवार, एवं मेघनगर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विनोद खत्री एवं राणापुर कॉलेज प्राचार्य डॉ. आरएस अजनार के साथ छात्र-छात्राऐं, अभिभावक एवं महाविद्यालयीन स्टॉप उपस्थित था ।
भूगोल विषय की प्रायोगिक परीक्षा
भूगोल विषय के नियमित, प्राइवेट, भूतपूर्व, एटीकेटी विद्यार्थियों की भूगोल विषय बीए द्वितीय सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा27 मई को प्रात: 8 बजे एवं बीए चतुर्थ सेमेस्टर भूगोल विषय की प्रायोगिक परीक्षा 28 मई को प्रात: 8बजे होगी। प्राचार्य, डॉ.गीता दुबे एवं विभागध्याक्ष प्रो. पीएस डावर ने बताया कि समस्त परिक्षार्थी प्रायोगिक फाइल लेकर परीक्षा में मौजूद रहे।
Trending
- थांदला गौरव तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी म. सा. के सान्निध्य में युवा तपस्वी अर्पित मेहता ने मासक्षमण 31 उपवास की कठोर तपस्या पूर्ण की
- पेटलावद के राजा श्री नीलकंठेश्वर निकले नगर भ्रमण पर, भक्ति में झूम उठा शहर
- रतलाम में ई-स्कूटी ब्लास्ट: झाबुआ जिले की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की 16 वर्षीय बेटी ने तोड़ा दम
- राठौड़ समाज की बैठक सम्पन्न, कचरू लाल चौहान बने अध्यक्ष
- किसी ने 12वीं के साथ किया नीट, किसी ने नीट और जेईई मैन्स दोनों, प्रतिभा देख प्रभावित हुए सीएम डॉ. मोहन
- ग्रामीण व आदिवासी स्कूलों में पीटीआई नियुक्ति की मांग, आयोग अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
- बड़ा घोसलिया में तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न, उज्जैन की टीम बनी विजेता
- 28 साल बाद फिर सजेगी मेघनगर की धर्मनगरी, गूंजेगा श्रीमद्भागवत और श्रीराम कथा का अमृत
- महेश पटेल खनिज नीलामी से प्रभावित गांवों की जमीन को लेकर जोबट में कांग्रेस की रायशुमारी, विधानसभा से सड़क तक संघर्ष का ऐलान
- उज्जैन में बाबा महाकाल की भव्य पंचम सवारी: सीएम मोहन यादव ने किए दर्शन, रामघाट पर आसमान से बरसे फूल
Next Post