सिविल अस्पताल पेटलावद में सर्विकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय HPV टीकाकरण अभियान का हुआ शुभारंभ

0

शान ठाकुर, पेटलावद

शनिवार को सिविल अस्पताल पेटलावद में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ डॉ. एम.एल.चौपड़ा, मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी पेटलावद के द्वारा किया गया, इस दौरान 14 वर्षीय बालिका का टीकाकरण भी किया गया। उक्त हैक्सीन अभियान अंतर्गत 14 वर्ष की बालिकाओं को चिन्हित शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में एचपीवी टीकाकरण निःशुल्क दिया जावेगा। इस अभियान में केवल 14 वर्ष की बालिकाओं हेतु निःशुल्क टीकाकरण किया जावेगा। उक्त व्हैक्सीन पूर्ण रूप से सुरक्षित प्रभावी वैज्ञानिक रूप से प्रमाणिक होकर सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम हेतु एकमात्र विकल्प हैं। मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी सिविल अस्पताल पेटलावद के द्वारा बताया गया कि विकासखण्ड में कार्यरत समस्त कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स, एएनएम, आशा कार्यकर्ता एवं आंगनवाडी कार्यकर्ता बालिकाओं के अभिभावकों को व्हैक्सीन के प्रति जागरूक कर बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बिमारी से बचाव हेतु सुरक्षित करे।

उक्त मौके पर डॉ. उर्मिला चौयल, वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ सिविल अस्पताल पेटलावद, डॉ. अखिलेश सोराड़ा शिशु रोग विशेषज्ञ, समस्त चिकित्सा अधिकारी, समस्त सिविल अस्पताल पेटलावद स्टॉफ, श्रीमति मीना भूरीया विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक, पृथ्वीपालसिंह चुण्डावत ब्लॉक कम्युनिटी मोबालाईजर, विवेक मरकाम बीईई, राजीव कुमार वैष्णव एनएमए, समस्त ब्लॉक टीकाकरण टीम इत्यादि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.