खरडू बडी। झाबुआ जिले के रामा ब्लाक के ग्राम पंचायत खरडू बडी में गुरुवार को रात्रि में हुई बे मौसम बारिश ने किसानों की फसल को नूकसान पहुँचाया है। आपको बता दें कि बीते वर्ष भी सोयाबीन की फसल अंकुरित होने आ गया था जब बे मौसम बारिश हुई जिससे किसानों की उम्मीद पर पानी फिर गया था और अब जब गेहूं चना और मक्का की फ़सल में अंकुरित होने आ गए थे जब मेघराज़ ने बे मौसम बारिश और तेज हवा होने से गैहु की फसल को नूकसान पहुंचाया है। फसलों को खेतों में बिछा दी जिससे किसान अपनी फसलों को लेकर चिंतित है। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2026/02/VID-20260220-WA0004.mp4 किसान रमेश, गुलाब,सुकिया,खुमसिग आदि किसानों का कहना है कि बीते वर्ष हम सोयाबीन की फसलो को भी बेमौसम बारिश के कारण खेतो में खड़ी सोयाबीन की फसलें नष्ट हो गई थी जिसका उपज का फायदा हमको नहीं मिला और अब जब गेंहू पकने की अवस्था मे आ गए और गेहूं की कटाई होने आ गई ऐसे में गुरुवार रात्रि में हुआ बारिश और हवा ने फसलों को खेतों में बिछा दिया गया।अब गेहू का उपज है वो भी किसानों को नहीं मिलने से किसान चिंतित है। क्योकि किसानों ने बीती फसल अच्छी नहीं होने से किसानों ने कर्ज कर गेंहू के बीज और खाद वगेरा लाकर खेती की थी और अब बेमौसम बारिश ने फसलों को नुकसान पहुँचना शुरू कर दिया है। किसानों ने सर्वे कर मुआवजा की रखी मांग सुकीया धनसीग वसुनीया , संकरी सुकीया वसुनीया, विजेन्द्र डामोर आदि किसानों का कहना है कि खेत में गैहु की फसल गुरुवार को तेज हवा के साथ हुई बेमौसम बारिश से गिर गई सुकिया ने बताया की पहले सोयाबीन की फसल महवता के कारण खराब हुई है और अब गैहु की फसल पकने आ रही थी कि बै मौसम बारिश ने फसल को नूकसान पहुंचाया है अब पहले का कर्ज नहीं चुका पाए और अब यह फसल का कर्ज भी चढ़ गया किसान पूरी तरह मर गया है इस लिए हमारी शासन प्रशासन से मांग करते हैं की खेतो के सर्वे करवाकर हमें उचित मुआवजा दिलवाया जाए। हल्का पटवारी रेखा बिलवाल ने कहा की शासन के निर्देश आएंगे जिसके अनुसार हम मौके पर जाकर सर्वे करेंगे। Post navigation कल मनाया जाएगा शिव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व आदिवासी अंचल में 24 फरवरी से शुरू होंगे भगोरिया हाट