पारा। ग्राम पंचायत चुड़ेली मे मगलवार को श्रीकृष्ण प्रणामी धर्म की कलश यात्रा निकाली जाएगी। श्रीकृष्ण प्रणामी सत्संग मंडल चुडेली ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडल द्वारा 24 मई को श्रीकृष्ण प्रणामी धर्म की श्रीमुखवाणी का एक दिवसीय अखण्ड पारायण प्राणामी मंदिर चुडेली में किया जाएगा। पश्चात सायं 4 बजे पंचायत के पुर्व सरपंच तोलसिह वेस्ता नलवाया के घर से श्रीमुख वाणी समेत 151 कलश की शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसका समापन कुकसिंह ढाकिया, डॉ. गणपत ढाकिया के निज निवास ढाकीया फलिए चुड़ेली पर होगा। अखण्ड पारायाण का पाठ परम पूज्य सतगुरु रश्मिकांत भट्ट, महाराज हरकुडी व तपस्वी श्यामदास महाराज डाकोर गुजरात के सानिध्य मं किया जाएगा। इसी दिन शाम को पूर्णाहूति के पश्चात भोजन प्रसादी का भी आयोजन मंडल द्वारा रखा गया। श्रीकृष्ण प्रणामी सत्संग मंडल चुडेली ने धर्म प्रेमी जनता से अपील कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर अखंड पारायण, कलश यात्रा व सत्संग का लाभ ले।
Trending
- खेत में पलटा ट्रैक्टर: किसान की दबने से मौत, साथी गंभीर घायल
- सीएम डॉ. यादव ने दिया अहम संदेश, कहा- पर्यावरण के लिए जो भी हो सकेगा वो करेंगे
- छकतला हाट बाजार में अवैध पार्किंग और अतिक्रमण से लगा लंबा जाम, अधूरा नाली निर्माण बना मुसीबत
- सर्व विश्वकर्मा समाज के युवक – युवतियों के सम्मेलन का दिया निमंत्रण
- आदिवासी युवाओं ने थाने का घेराव कर दी चेतावनी, कहा– ‘आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो होगा उग्र आंदोलन’
- मेहमानी के विवाद में मामा ने की भांजा-जमाई की धारदार हथियार से हत्या
- युवाओं का फूटा आक्रोश: बोरी थाना क्षेत्र में विधवा महिला से बर्बरता के खिलाफ ग्रामीणों का महाआक्रोश
- ककराना में नर्मदा समग्र के कौशल विकास एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का लोकार्पण हुआ
- सीएम डॉ. यादव ने की बड़ी घोषणा, मध्यप्रदेश सरकार देगी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर अवॉर्ड
- पीएम श्री कन्या हाई स्कूल छकतला में नवीन बाल कैबिनेट का गठन