झाबुआ। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दौलत भावसार से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल 24 मई को स्थानीय शगुन गार्डन में दोपहर 12 बजे से भारतीय जनता पार्टी की अहम एवं विशेष बैठक का आयोजन प्रदेश भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष अमरदीपसिंह मौर्य के मुख्य आतिथ्य एवं जिला भाजपाध्यक्ष दौलत भावसार की अध्यक्षता में होगा। भावसार के अनुसार मोर्य इस अहम बैठक को संबोधित कर मार्गदर्शन प्रदान करेगें वही इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक शांतिलाल बिलवाल, निर्मला भूरिया, भाजपा के सभी पूर्व जिलाध्यक्षों, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष गौरसिंह वसुनिया भी इस अवसर पर उपस्थित रह कर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। 24 मई को होने वाली यह जिला स्तरीय बैठक अत्यन्त ही महत्वपूर्ण होकर बैंठक में भाजपा के सभी पूर्व जिलाध्यक्षों, जिले के सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों, संयोजकों, महामंत्रियों, भाजपा के जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों, जिले के सभी भाजपा मंडलों के अध्यक्षों एवं महामंत्रियों, नगरपालिका एवं नगर परिषद के भाजपा के सभी नपा अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों, जिला पंचायत के सदस्यों, मंडी अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों, जिला सहकारी बक के अध्यक्ष, मार्केटिंग सोसायटियों के सभी अध्यक्षों से इस बैठक मे अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपील की।
Trending
- गुरुकुल एकेडमी, पेटलावद में इन्वेस्टिचर सेरेमनी ( छात्र शपथ ग्रहण समारोह ) एवं जन्माष्टमी उत्सव का भव्य आयोजन
- मेघनगर में युवाओं के साथ ‘चाय पर चर्चा’, शिक्षा, रोजगार, स्टार्टअप और तकनीक सहित विभिन्न मुद्दों पर हुआ संवाद
- सीएम डॉ. मोहन यादव ने किए द्वारकाधीश के दर्शन, मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि
- ग्राम पंचायत नानपुर के माली मोहल्ले में नालियों की उचित व्यवस्था नहीं, गंदगी से रहवासी परेशान
- सरकार के लिए अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- किसान कल्याण पर हमारा विशेष ध्यान
- 10 घंटे में राणापुर पुलिस ने सुलझाई लूट की गुत्थी, 3.90 लाख के मश्रुका के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
- भियान के उद्देश्यों को पूरा करने में प्रभावी-लाभकारी सिद्ध होगा जन विश्वास पोर्टल: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- ग्राम पंचायत वालपुर में सेक्टर स्तरीय बैठक संपन्न: विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर मंथन
- अग्निकांड पीड़ित परिवार के लिए कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने की आर्थिक मदद एवं राहत सामग्री की घोषणा
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में “मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान-2026” पोर्टल का शुभारंभ किया