झाबुआ। युवती का जबरन अपहरण कर लेने के बाद उसके साथ 16 दिन तक दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पीडि़ता को घाटिया का रहने वाला आरोपी सोभान बिलवाल ने जबर्दस्ती अपहरण कर लिया और उसके बाद उसे ग्राम भोयरा व ढेकलछोटी ले जाकर मार देने की धमकी देकर 16 दिन तक उसके साथ दुराचार करता रहा, जैसे-तैसे पीडि़ता उसके चंगुल से भागने के बाद थाना कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। अब कोतवाली पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। युवती से की छेड़छाड़ झाबुआ। फरियादिया ने बताया कि वह अपने घर के अंदर सोई थी। आरोपी रूसमल मुणिया,निवासी परवलिया घर के अंदर घुसा व बुरी नीयत से हाथ पकडऩे लगा उसके चिल्लाने पर वह भाग गया। थाना काकनवानी में फरियादिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। Post navigation बीएसएनएल की लचर सेवाओं का कांग्रेस ने जताया विरोध पिटोल के पास ट्रक पलटा , तीन घंटे से नेशनल हाइवे जाम