आलीराजपुर। राज राजेश्वर महादेव मंदिर राजवाड़ा पर राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के द्वितीय वर्ष के उपलक्ष में महादेव मंदिर के भक्तों द्वारा अखंड रामायण पाठ का आयोजन मंदिर परिसर में किया गया अखंड रामायण का पाठ संध्या 7:00 बजे प्रारंभ हुआ जो मंगलवार को संध्या 7:00 बजे समाप्त हुआ। समाप्ति के महा आरती का आयोजन किया गया रामायण जी की आरती महादेव की आरती हनुमान जी की आरती के पश्चात प्रसादी का वितरण किया गया घट स्थापना पंडित रवि जोशी द्वारा करवाई गई इस आयोजन में राठौर समाज के युवा बंधु मंदिर के भक्ति मदन राठौड़ गोविंद जोशी धनु भाई चक्की वाला सुरेश महेश्वरी आदि का विशेष सहयोग रहा उक्त जानकारी मंदिर के पुजारी गोविंद जोशी ने दी Post navigation कलेक्टर के निर्देशन में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई आलीराजपुर और मध्य प्रदेश के लिए गर्व वेदिका महेश पटेल रावत का राइफल शूटिंग में इंडिया टीम ट्रायल चयन