झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
स्थानीय दशहरा मैदान पर चल रही 3 दिवसीय विधायक ट्राफी किक्रेट स्पर्धा मे झाबुआ जींस की टीम विजयी रही। दुधिया रोशनी मे चल रहे इस क्रिकेट टूर्नामेंट मे 25 टीमों ने भाग लिया जिसमे से झाबुआ जींस क्लब एवं नाइट बार मेघनगर के बीच फाइनल खेला गया, जिसमें झाबुआ जींस ने रोमांचक मैच में जीत दर्ज की। विजयी टीम को विधायक कलसिंह भाबर, झाबुआ नगर पालिका अध्यक्ष धनसिंह बारिया, मुकेश मेहता,मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर,मंडी अध्यक्ष मन्नु डामोर, बबलू सकलेचा, पीटर बबेरिया द्वारा ट्राफी के साथ 21 हजार रुपए की पुरस्कार राशि से विजेता टीम को सौंपी। साथ ही उपविजेता मेघनगर नाइट बार को भी ट्राफी एवं 11 हजार रुपए व रनर-अप शिल्ड दी गई। इसी के साथ मैन ऑफ दि सीरीज प्रदीप डाबी रहे। अवसर पर राजेन्द्र गणावा, मंटू उपाध्याय, समर्थ उपाध्याय, रोहित बैरागी, विजय मिस्त्री, जितेन्द्र मोर्य, आशीष उपाध्याय,गौरव लोढ़ा एवं सावन क्लब, मॉर्र्निंग क्रिकेट क्लब, केवीसी क्लब के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार संजय भाबर ने माना।
Trending
- एल्डरममैन भावसार ने धरमपुरी डेम क्षेत्र को पर्यटन हेतु विकसित करने की रखी मांग
- ग्वालियर कृषि के क्षेत्र में पंजाब और हरियाणा से भी आगे पहुंचेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर
- प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में यूपीआई ने डिजिटल पेमेंट को दी नई रफ्तार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- बरझर में धूमधाम से मना ईद मिलादुन्नबी का पर्व, शान से निकाले गए जुलूस
- जनजाति विकास मंच सोंडवा ने आयोजित किया प्रतिभा सम्मान समारोह
- शिव डोले में डंपर की चपेट में आए युवक को उपचार के लिए बड़वानी ले गए
- सीएम डॉ. यादव 26 को करेंगे गोदरेज की नई यूनिट का शुभारंभ, 2250 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
- आदिवासी बाहुल्य झाबुआ में समाज की अपनी धर्मशाला नहीं: महंगे निजी स्थानों के किराए से बचने के लिए कलेक्टर से की निर्माण की मांग
- कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार, सीएम डॉ. मोहन बोले- आपके प्रमोशन के साथ जुड़ा मेरा इमोशन
Next Post