झाबुआ लाइव के लिए राणापुर से एम गोयल की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट-
सांसद कांतिलाल भूरिया के मुख्य आतिथ्य, जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया की अध्यक्षता में आज राणापुर के टेकरी मैदान के समीप नगर परिषद की नल-जल योजना का भूमिपूजन किया गया। 13 करोड़ 50 लाख रुपए की इस योजना से तक बैराज बनाने के साथ नगर मे टंकी का निर्माण के साथ साथ नयी पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इस अवसर पर सांसद कांतिलाल भूरिया ने योजना के शुभारंभ के अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष कैलाश डामोर को बधाई दी ओर कहा कि इस योजना को स्वीकृत करवाने के लिए उन्होंने अपने प्रयासो की जानकारी दी। जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया ने इस अवसर पर कहा कि कैलाश डामोर के नेतृत्व में नगर में बेहतर विकास कार्य की ओर अग्रसर है। इस अवसर पर डॉ. विक्रांत भूरिया ने कहा कि योजना के स्वीकृत होने की बधाई लेकिन उम्मीद करता हूं कि सांसद कांतिलाल भूरिया सहित कलावती भूरिया इसके पूरी होने की निगरानी भी करे। इस अवसर पर आशीष भूरिया, हर्ष भट्ट, विजय शाह, गौरव सक्सैना, वैभव अग्रवाल, चंदूलाल पडियार, माना भाई बारिया, सुरेश समीर, राजेश भट्ट, मुजीब शर्मा, सीएमओ भारतसिंह टांक, गणेश पोरवाल, धापूबाई आदि मौजूद थे ।
Trending
- छकतला के पटेल दहरसिंह चौहान का निधन, रविवार को होगा अंतिम संस्कार
- नारी शक्ति वंदन बिल देश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मोदीजी का दूरदर्शी सोच का नतीजा : रणवीर सिंह रावत
- झाबुआ से कमल डामोर बने जनजातीय सह प्रभारी, जिले में हर्ष का माहौल
- TET की अनिवार्यता हटाने की मांग पर जोबट में शिक्षकों का उग्र प्रदर्शन, रैली निकाल सौंपा ज्ञापन
- टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता समाप्त करने हेतु शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन
- उमराली ग्राम पंचायत के 1487 किसानों की फॉर्मर आईडी लंबित: सरकारी योजनाओं से वंचित होने का खतरा
- कलम की शक्ति और सेवा के संकल्प का होगा समागम, कल प्रेस क्लब जोबट के द्वारा सजेगा ‘स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह’ का मंच
- चंद्रशेखर आजाद नगर में अवैध रेत परिवहन पर नहीं लग रही रोक, प्रशासन मौन
- आलीराजपुर जिले की बेटी ने रचा कीर्तिमान, ग्राम देलवानी के शिक्षक की बेटी बनी डॉक्टर
- शिक्षा अधिकारियों ने किया पीएम श्री कन्या हाईस्कूल छकतला का निरीक्षण, नवाचारों की सराहना