झाबुआ लाइव के लिए रायपुरिया से लवेश स्वर्णकार की रिपोर्ट-
प्रधानमंत्री सडक योजना के तहत रायपुरिया से घोडाथल मार्ग को ग्रामीणों की मांग पर रायपुरिया के वार्ड क्र.16 /17 से होकर बनाया गया है जिसमें रायपुरिया सरपंच सुखराम मेड़ा के प्रयासों से वार्ड 16/17 में सड़क निर्माण के साथ नालियों का निर्माण कराया गया लिहाजा अब बारिश के दिनों में मोहल्ले वासियो को कीचड़ गंदगी जैसी समस्याओं से निजात मिल जाएगी। दरअसल इस मार्ग पर पूर्व में सडक व नालिया नही होने के कारण बारिश का पानी रहवासियों के घरो मे घुस जाता था और मोहल्ले में जगह जगह गंदगी पसरी रहती थी जिसमे ग्राम पंचायत को काफी मशक्कत करना पड़ती थी। प्रधानमंत्री सड़क योजना मे बनाई गई सड़क के साथ अब सडक के दोनो और नालियो का निर्माण भी रायपुरिया के सरपंच सुखराम मेड़ा के प्रयासो से हुआ है जिससे अब बारिश के दिनों में गंदगी नहीं होगी और पानी की निकासी हो जाने से रहवासियो के घरों मे बारिश का पानी नहीं जा सकेगा प्रधानमंत्री सडक योजना के तहत इस सीसी रोड एंव नालियों का निर्माण हो जाने से मोहल्ले की तस्वीर बदल गई है इस विकास कार्य से मोहल्ले वासियों में हर्ष है।
Trending
- सीएम डॉ. मोहन यादव ने किए द्वारकाधीश के दर्शन, मांगी प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि
- ग्राम पंचायत नानपुर के माली मोहल्ले में नालियों की उचित व्यवस्था नहीं, गंदगी से रहवासी परेशान
- सरकार के लिए अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन ने कहा- किसान कल्याण पर हमारा विशेष ध्यान
- 10 घंटे में राणापुर पुलिस ने सुलझाई लूट की गुत्थी, 3.90 लाख के मश्रुका के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
- भियान के उद्देश्यों को पूरा करने में प्रभावी-लाभकारी सिद्ध होगा जन विश्वास पोर्टल: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- ग्राम पंचायत वालपुर में सेक्टर स्तरीय बैठक संपन्न: विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर मंथन
- अग्निकांड पीड़ित परिवार के लिए कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने की आर्थिक मदद एवं राहत सामग्री की घोषणा
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में “मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान-2026” पोर्टल का शुभारंभ किया
- जनचर्चा के अनुसार 5 दिन से धरने पर बैठे किसानों से वर्चुअली जुड़ेंगे CM मोहन यादव!
- सीएम डॉ. मोहन ने 41 हजार करोड़ रुपये के कार्यों को दी स्वीकृति, जानें कैबिनेट ने और क्या-क्या लिए निर्णय?