डा. एस. खान, उमरकोट प्रतिवर्ष अनुसार माता रानी की नवरात्रि महोत्सव पर्व धूम धाम से मनाया जा रहा है आज अंतिम दिन माता रानी जी के पर्व पर ग्रामीण महिलाओं एवं बच्चों युवाओं ने अलग अलग वेशभुषा में गरबा नृत्य किया। https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2025/10/VID-20251001-WA0013.mp4 महा आरती कर सभी को फ्रूट कस्टर्ड वितरण किया गया। उमरकोट चौक पर लाइटिंग से सजावट की गई ।आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों से युवतियों युवक अपने अपने अंदाज में गरबा नृत्य कर भक्ति का आनन्द लेते नजर आ रहे हैं। युवा वर्ग एवं समाज जन महिलाओं की अलग अलग गरबा लाइन बना कर माता देवी का आशीर्वाद प्राप्त कर पंडाल का शोभा बढ़ा रहे हैं। समिति द्वारा सुरक्षा की दृष्टि देखते हुए उमरकोट चौकी से प्रधान आरक्षण एवं जवान की ड्यूटी लगाई गई। Post navigation रामदेव पीर नो नाम सत्य जय बाबा री के जयकारों के साथ निकाली शोभायात्रा कैबिनेट मंत्री ने शासकीय हाईस्कूल झिरी में किया साइकिल एवं स्कूटी वितरण