झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
कैथोलिक डायसिस झाबुआ के थांदला डीनरी द्वारा बालक यीशू संघ 9 वर्ष से 15 वर्ष तक बच्चों के लिए ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया गया। कैथोलिक मिशन स्कूल प्रांगण में कैथोलिक डायसिस झाबुआ के बिशप डॉ. बसील भूरिया द्वारा शिविर का शुभारंभ 250 बालक-बालिकाओं की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर बिशप भूरिया ने कहा कि जब भी हम बच्चों को देखते है, हमारा मन प्रसन्नचित हो जाता हैए क्योंकि हम उनको राष्ट्र निर्माता के रूप में देखते है। वे इस शिविर में दया-सेवा तथा आज्ञापालन को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए समाज व देश के अच्छे नागरिक व नेता बने। उन्होंने सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी। ग्रीष्मकालीन शिविर को संचालित करने हेतु कैनेडी डिसिल्वा गोआ, कु. रूचा गोआ, सिल्वेस्टर बैंगलोर, एस्तेर बैंगलोर, इशान नागपुर, अनीता नागपुर से आए है। वे यहां 10 मई से 12 मई तक संचालित होने वाले षिविर में खेलों गीतों एवं हंसी मजाक के कार्यक्रमों द्वारा बच्चों को शिक्षित करेंगे। युवा डायरेक्टर फादर सोनू वसूनिया ने बताया कि बच्चों को स्थानीय विशिष्ट व्यक्तियों द्वारा राष्ट्रभक्त एवं महापुरूषों की जीवनी द्वारा राष्ट्रभक्ति के बारे में जानकारी एवं जीवन वृतांत भी बताया जाएगा। इस अवसर पर थांदला डीनरी के डीन फादर अंतोन कटारा, कैथोलिक चर्च थांदला के संचालक फादर कासमीर डामोर, सहायक फादर वीरेन्द्र भूरिया, सिस्टर हेमंती, सिस्टर ग्लोरिया, सिस्टर स्टेला, सिस्टर रोस तथा थांदला के युवा प्रतिनिधि उपस्थित थे। उक्त जानकारी थांदला चर्च के प्रवक्ता पीटर बबेरिया ने दी।
Trending
- थांदला गौरव तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी म. सा. के सान्निध्य में युवा तपस्वी अर्पित मेहता ने मासक्षमण 31 उपवास की कठोर तपस्या पूर्ण की
- पेटलावद के राजा श्री नीलकंठेश्वर निकले नगर भ्रमण पर, भक्ति में झूम उठा शहर
- रतलाम में ई-स्कूटी ब्लास्ट: झाबुआ जिले की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की 16 वर्षीय बेटी ने तोड़ा दम
- राठौड़ समाज की बैठक सम्पन्न, कचरू लाल चौहान बने अध्यक्ष
- किसी ने 12वीं के साथ किया नीट, किसी ने नीट और जेईई मैन्स दोनों, प्रतिभा देख प्रभावित हुए सीएम डॉ. मोहन
- ग्रामीण व आदिवासी स्कूलों में पीटीआई नियुक्ति की मांग, आयोग अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
- बड़ा घोसलिया में तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न, उज्जैन की टीम बनी विजेता
- 28 साल बाद फिर सजेगी मेघनगर की धर्मनगरी, गूंजेगा श्रीमद्भागवत और श्रीराम कथा का अमृत
- महेश पटेल खनिज नीलामी से प्रभावित गांवों की जमीन को लेकर जोबट में कांग्रेस की रायशुमारी, विधानसभा से सड़क तक संघर्ष का ऐलान
- उज्जैन में बाबा महाकाल की भव्य पंचम सवारी: सीएम मोहन यादव ने किए दर्शन, रामघाट पर आसमान से बरसे फूल