झाबुआ। सर्व ब्राह्मण समाज युवा संगठन के द्वारा परशुराम जयंती का तीन दिवसीय आयोजन किया जा रहा है जिसमें आज तृतीय दिन परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी एवं शोभा यात्रा के समापन के बाद आरती होगी जिसके पश्चात समस्त समाजजनों द्वारा सहभोज किया जाएगा। अमित शर्मा ने बताया की शोभायात्रा शाम 4 बजे स्थानीय जगदीश मंदिर से राजवाड़ा होते हुए थादला गेट, बाबेल चौराहा, गोवर्धन नाथ मंदिर से राजवाड़ा होकर वापस जगदीश मंदिर पर आयेगी। शोभायात्रा में पुरुष ने सफेद कुर्ता पाजामा या सफेद वस्त्र एवं महिलाएं पीली या मेहरून कलर की साडिय़ां में शामिल होने का निर्णय लिया है। शोभायात्रा का जगह जगह समाजजन द्वारा शीतल पेयजल की व्यवस्था भी की गई है। शोभायात्रा में सर्वप्रथम सबसे आगे बेंड, ध्वज, वरिष्ठ समाजजन, परशुराम की जीवंत झांकी, नासिक ताशा पार्टी, युवा संगठन, ढोल महिलाओ का समूह परशुराम का रथ , चाणक्य का रथ, चन्द्रशेखर आजाद की झांकी निकाली जायेगी। शोभायात्रा का समापन जगदीश मंदिर में होगा। इसके बाद भगवान परशुराम की महाआरती होगी।युवा संगठन ने सभी समाजजन से निवेदन करता है कि शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
सुन्दर कांड का हुआ आयोजन
इस मंदिर में स्थानीय जगदीश मंदिर में शनिवार रात ब्राह्मण समाज के द्वारा सुंदरकांड का भव्य आयोजन किया गया सुंदरकांड महेश पांडे एंड पार्टी द्वारा किया गया सुंदरकांड रात्रि 9 बजे से लेकर 10.30 बजे तक चला इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के समाजजन उपस्तिथ थे।
Trending
- दराते से मारने की धोन्स देकर कर बाइक छिनने वाले गिरोह के दो सदस्यों को नानपुर पुलिस ने मोटर साइकिल सहित पकड़ा
- नशे के खिलाफ पुलिस की मुहिम: बरझर में ग्रामीणों को किया जागरूक
- पेटलावद न्यायालय से उद्घोषणा जारी, 3 आरोपी फरार घोषित, 18 जुलाई तक पेश होने के आदेश
- नशे से दूरी है जरूरी 2.0′ शुरू, सीएम डॉ. मोहन बोले- कठोर से कठोर से कदम उठाएगी सरकार
- गहराते जल संकट और जल जीवन मिशन में विसंगतिपूर्ण कार्य को लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीण
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
- सुरक्षित बचपन की है ढाल, बाल हितैषी बाल चौपाल” अभियान का शुभारंभ
- UCC को लेकर सीएम डॉ. यादव ने साधा विपक्ष पर निशाना, कहा- इस पर रुख स्पष्ट करे कांग्रेस
- आलीराजपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: बोरी महाकांड के तीनों दरिंदे गिरफ्तार, पुलिस ने बीच बाजार निकाला जुलूस; जनता ने बांधे तारीफों के पुल
- मासूम उत्कर्ष को न्याय दिलाने 15 जुलाई को पेटलावद में निकलेगी जन आक्रोश रैली
Prev Post