झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
पानी के लिए शुक्रवार दोपहर में पानी कुएं पीने के दौरान पांव फिसलने जाने से गिरने के दौरान एक बच्ची की मौत हो गई। पेटलावद में गढ़ी स्कूल पर कक्षा पांचवी में पढऩे वाली आरती पिता रमेश मुणिया अपने मामा के घर रायपुरिया छुट्टी मनाने गई थी। खेलते खेलते जब आरती को पानी की प्यास लगी तो वह एक बाटल पानी भरने के लिए कुएं पर चली गई। उसने कुएं से पानी तो भर लिया किन्तु जब आने लगी तो उसका पांव फिसल गया व कुएं में गिर गई। आरती के साथ दो लड़किया और भी थी, जो अपने घर गई तो घर वालों ने पूछा आरती कहा है, तो बच्चियां कुछ नहीं बोली तो परिजन कुएं के पास पहुंचे जहां पर आरती के चप्पल व पानी की बाटल देखे तो कुएं में तलाश की तो आरती कुएं में से बेहोश मिली। इलाज के लिए पेटलावद हास्पिटल लाए तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। जिसके बाद पेटलावद में पोस्टमार्टम करवाया गया। रायपुरिया पुलिस कायमी कर ली।
Trending
- माँ नर्मदा जल पदयात्रा का भव्य समापन, पंचेश्वर धाम में हुआ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक
- सीएम डॉ. मोहन ने निवेशकों को किया निवेश के लिए आमंत्रित, कहा- हमारे राज्य में आपके लिए सबकुछ उपलब्ध
- छकतला में ट्रकों की भिड़ंत के बाद लगा लंबा जाम, आधे घंटे तक परेशान रहे लोग
- आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण, अनियमितताओं पर कार्यवाही के निर्देश कलेक्टर माथुर ने दिए
- खुशखबरी! शुरू हुई इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशल फ्लाइट, सीएम डॉ. यादव ने किया फ्लैग ऑफ
- भारत टैक्स-2026 में निवेशकों से वन-टू-वन मीटिंग करेंगे सीएम डॉ. यादव, जानें पूरा शिड्यूल
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में राज्यस्तरीय बलराम कृषि महोत्सव का शुभारंभ किया
- दराते से मारने की धोन्स देकर कर बाइक छिनने वाले गिरोह के दो सदस्यों को नानपुर पुलिस ने मोटर साइकिल सहित पकड़ा
- नशे के खिलाफ पुलिस की मुहिम: बरझर में ग्रामीणों को किया जागरूक
- पेटलावद न्यायालय से उद्घोषणा जारी, 3 आरोपी फरार घोषित, 18 जुलाई तक पेश होने के आदेश