झाबुआ। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलीप कुशवाह एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष भानु भूरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि सिंहस्थ महाकुंभ के पावन अवसर पर देश की युवा उर्जा को आध्यात्म के रास्ते मातृभूमि के हितार्थ समर्पित होने के लिए चैरेवेती ने 7 मई को उज्जैन में पंडित दीनदयाल विचार प्रकाशन के चैरेवेती मंडल में युवा संगम का वृहद कार्यक्रम आयोजित किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष दौलत भावसार के मार्गदर्शन में इस युवा संगम झाबुआ जिले से भारतीय जनता युवा मोर्चा के करीब 200 युवा अपेक्षित कार्यकर्ता भाग लेंगे सभी कार्यकर्ता 7 मई को वाहनों से सुबह 7 बजे उज्जैन के लिए रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि पंडित दीनदयालपुरम डीयू 21 उजरखेड़ा में होने जा रहे 7 मई के युवा संगम में जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य अवधेशानंदजी महाराज युवा एवं आध्यात्म विषय पर युवाओं को मार्गदर्शन करेंगे। वही विभिन्न विषयों पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, केन्द्रीय इस्पात मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर, केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी, मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंदकुमारसिंह चौहान अपने विचार व्यक्त करेंगेे।
Trending
- सीएम डॉ. मोहन ने निवेशकों को किया निवेश के लिए आमंत्रित, कहा- हमारे राज्य में आपके लिए सबकुछ उपलब्ध
- माँ नर्मदा जल पदयात्रा का भव्य समापन, पंचेश्वर धाम में हुआ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक
- सीएम डॉ. मोहन ने निवेशकों को किया निवेश के लिए आमंत्रित, कहा- हमारे राज्य में आपके लिए सबकुछ उपलब्ध
- छकतला में ट्रकों की भिड़ंत के बाद लगा लंबा जाम, आधे घंटे तक परेशान रहे लोग
- आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण, अनियमितताओं पर कार्यवाही के निर्देश कलेक्टर माथुर ने दिए
- खुशखबरी! शुरू हुई इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशल फ्लाइट, सीएम डॉ. यादव ने किया फ्लैग ऑफ
- भारत टैक्स-2026 में निवेशकों से वन-टू-वन मीटिंग करेंगे सीएम डॉ. यादव, जानें पूरा शिड्यूल
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में राज्यस्तरीय बलराम कृषि महोत्सव का शुभारंभ किया
- दराते से मारने की धोन्स देकर कर बाइक छिनने वाले गिरोह के दो सदस्यों को नानपुर पुलिस ने मोटर साइकिल सहित पकड़ा
- नशे के खिलाफ पुलिस की मुहिम: बरझर में ग्रामीणों को किया जागरूक