शान ठाकुर, पेटलावद
थांदला तहसील के ग्राम भामल में प्रथम दृष्ट्या शासकीय कुँए से दूषित पानी पिने के कारण ग्रामीणों की तबियत लगातार बिगड़ रही है, पूर्व में पेटलावद चोयल अस्पताल, सुमन अस्पताल व सिविल अस्पताल में एक दर्जन से अधिक मरीजो को भर्ती किया गया था ओर एक बुजुर्ग की गांव में ही मौत हो गई थी। कुछ घण्टो बाद फिर मरीजो की संख्या बढ़ने लगी है। अब भामल निवासी करीब 15 से अधिक नए मरीजो को पेटलावद के अलग-अलग अस्पतालो में भर्ती किया गया है। जिसमे करीब 10 मरीज सिविल अस्पताल में भर्ती किए गए है। एवं अन्य मरीजों को निजी अस्पताल ले जाया गया। पीड़ितों के साथ आए परिजनों का कहना है कि गांव में और भी लोगों की तबीयत बिगड़ रही है जिससे आशंका जताई जा रही है कि और भी मरीजो की संख्या बढ़ सकती है। घटना को लेकर पुलिस प्रशासन के द्वारा जांच की जा रही है। फिलहाल प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है कि किन कारणों के चलते ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ी है। प्रथम दृष्टिया ग्रामीणों की तबियत कुएं से दूषित पानी पीने के कारण बिगड़ना बताया जा रहा है।
