शान ठाकुर, पेटलावद
वन मंडल झाबुआ के अंतर्गत चरवाहा जागरूकता सम्मेलन ग्राम बनी रोपणी में आयोजित किया गया। जिसमें वन मंडल अधिकारी झाबुआ की उपस्थिति में वन मंडल झाबुआ की 127 वन समितियों के 92 चरवाहों एवं वन समिति सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8:30 बजे से हुई। वन मंडल अधिकारी झाबुआ द्वारा समिति सदस्य एवं चरवाहों से सम्मेलन का1 उद्देश्य, चरवाहा सम्मेलन की आवश्यकता, वन एवं वन्य जीव के संरक्षण एवं उनकी सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान, आपसी तालमेल एवं समन्वय तथा एक मजबूत सूचना तंत्र की स्थापना ओर जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत वन क्षेत्र में वन्यप्राणियों के लिए पेय जल हेतु झिरा एवं सौंसर निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।वही नवाचार के रूप में चरवाहों एवं समिति सदस्यों को हलमा कर वनों की सुरक्षा करने हेतु प्रेरित किया।
