झाबुआ लाइव के लिए रायपुरिया से लवेश स्वर्णकार की रिपोर्ट
मंगलवार को कृषि विभाग द्वारा रायपुरिया स्थित ग्राम सेवक महादेव पाटीदार के किराए के आवास पर क्षेत्र के गिने चुने किसानों को बीज रोपणी डिबलर मशीनों का वितरण किया गया। ग्राम सेवक महादेव पाटीदार ने बताया कि विभाग की ओर से 102 किसानों को बीज रोपणी मशीनों का वितरीत किया गया है जिसका शुल्क 180 रुपए किसानों से लिया गया है। दरअसल, बीज रोपणी मशीनों की मात्रा कम होने से कई किसान इस मशीन को लेने से वंचित रह गए है जिससे किसानों में आक्रोश देखा गया। देखा जाए तो क्षेत्र में कई किसान है बावजूद उस के यहां महज 102 गिने चुने किसानों को ही बीज रोपणी मशीनों का वितरण किया गया है। बताया जा रहा है कि शासन की योजना का लाभ कृषि अधिकारी इस तरह अपने विभागीय कार्यालय को छोड़कर अपने निजी आवास पर बैठकर चुने हुए किसानों को दे देते है। जानकारी के अभाव में कई किसान योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते है इससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि शासन द्वारा किसानों को दी जाने वाली वाली सामाग्री को विभागीय अधिकारी न सिर्फ अपने आवास पर ले आते है बल्कि इसका वितरण भी चुनिन्दा किसानों को कर देते हे जिससे कई पात्र किसान योजनाओं के लाभ से वचिंत रह जाते है। ग्रामीणों का कहना है कि कृषि विभाग में ग्राम सेवक पिछले कई वर्षों से एक ही स्थाना पर पदस्थ है ओर लम्बे समय से एक ही स्थान पदस्थ होने के कारण जान पहचान से शासन की योजनाओं का लाभ चुनिन्दा किसानों को ही मिल रहा है।
Trending
- ऊर्जा क्षेत्र में बड़े निवेश से एमपी बनेगा आत्मनिर्भर, 15 हजार से अधिक रोजगार होंगे सृजित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- प्रदेश में निवेश से गुजरात-एमपी के संबंध होंगे और प्रगाढ़, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- 13 अगस्त को सारंगी में निकलेगी वाली विशाल तिरंगा यात्रा में शामिल होगी कैबिनेट मंत्री भूरिया
- एचआईवी-एड्स के खिलाफ पैदल और वाहन रैली से दिया जागरुकता का संदेश
- सोंडवा में निकली भव्य तिरंगा वाहन यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारे गूंजे
- जिला पुलिस झाबुआ द्वारा नितिन डामर को उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया
- 47 हजार 990 करोड़ से होगा प्रदेश का विकास, जानें सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट में क्या-क्या लिए निर्णय?
- सड़क हादसे में घायल बाइक सवार 19 वर्षीय युवक की मौत, अज्ञात वाहन चालक फरार
- छकतला में फिर लगा लंबा जाम, आधे घंटे तक परेशान हुए वाहन चालक
- सीएम डॉ. मोहन पहुंचे सिचुएशन रूम, बाढ़ की जानकारी लेकर प्रभावित लोगों से किया सीधा संवाद