बेनी नदी पर पुल नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी, पूर्व कैबिनेट मंत्री व राज्यसभा सांसद ने 1 घंटे के मशक्कत बाद निकलाया वाहन, किया निरीक्षण
पाटी। पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंग पटेल ने ग्रामीणों की मांग पर चौकी फाटे से गारा मेन रोड तक 10.8 लंबे मार्ग का निर्माण कार्य कराया था। जो कि पिछले साल ही पिछले साल ही बनकर तैयार हुआ। इस मार्ग की लागत 6.505 करोड़ है। 21 मई 2023 को पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंग पटेल ने इस मार्ग का भूमिपूजन किया था। मार्ग बनकर तैयार हो गया है लेकिन इस मार्ग में आने वाली बेनी नदी पर पुल नही होने से चार पहिया निकालने में समस्या होती हैं। नदी के दोनो किनारे तक पक्की सड़क बन गई लेकिन पुल नही होने से लोगो की आवाजाही नही हो रही हैं। नदी में बने वैकल्पिक मार्ग में दो पहिया वाहन भी बड़ी मुश्किल से पार होते हैं। पाटी दौरे पर आए पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंग पटेल व राज्यसभा सांसद सुमेरसिंह सोलंकी इसी मार्ग से भैसारी जाने के लिए निकले थे लेकिन बीच में कुम्भखेत पटेल फलिया में नदी के बीच फस गए। सुखी नदी में चार पहिया वाहनों के टायर फ्री हो गए और चढ़ाव के वैकल्पिक मार्ग में फस गए।
